विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ के डायरेक्टर के साथ सनी देओल की मूवी का नाम रखा गया जट्ट, जबरदस्त एक्शन ड्रामा होगी फिल्म

Published: Sat, 29 Jun 2024 04:03 PM (IST)

Sunny Deol ने बीते दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट की है। इससे फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी काफी ...और पढ़ें

सनी देओल की साउथ डायरेक्टर के साथ अगली फिल्म का नाम होगा जट्ट
सनी देओल की साउथ डायरेक्टर के साथ अगली फिल्म का नाम होगा जट्ट

HighLights

  1. सबसे बड़ी एक्शन फिल्म लेकर आ रहे सनी देओल
  2. साउथ के मशहूर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
  3. सनी देओल के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के हाथ लगातार कुछ ऐसे प्रोजेक्ट लगे हैं जो उनकी इमेज के साथ पूरा न्याय करते हैं। एक्टर ने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान को प्रोडक्शन तले बनी फिल्म लाहौर: 1947 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा काफी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। फर्ज और द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के बाद फैंस इस शानदार जोड़ी को दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर बढ़ चुके हैं। ये गोपीचंद मालिनेनी (Gopichand Malineni)की एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म का टाइटल रखा गया जट्ट

अब पिंकविला की ओर से खबर आ रही है कि एक्टर्स ने फिल्म का नाम जट्ट चुना है। रिपोर्ट के अनुसार,“टीम का मानना ​​है कि जट्ट फिल्म के लिए एकदम सही टाइटल है और यह सनी देओल के कैरेक्टर से भी बिल्कुल मैच करता है.” सनी देओल ने इसके लिए खुद को तैयार करना भी शुरू कर दिया है। वह हल्की दाढ़ी और मूंछों में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग सितंबर 2024 तक पूरी हो जाएगी। बता दें कि एक्शन से भरपूर होने वाली इस फिल्म का मुहूर्त बीते दिनों रखा गया था और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म ला रहे हैं Sunny Deol, नई मूवी के लिए साउथ डायरेक्टर से मिलाया हाथ

सनी देओल के आने वाले प्रोजेक्ट्स

शूटिंग पूरी करने के बाद सनी देओल रामायण और बॉर्डर 2 की तैयारी में बिजी हो जाएंगे। इसके अलावा वो डायरेक्ट अब्बास मस्तान के साथ भी एक फिल्म को लेकर बातचीत में हैं। बता दें कि सनी देओल रामायण में हनुमान और बॉर्डर 2 में मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अब्बास मस्तान के साथ जिस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है वो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Sunny Deol New Movie: साउथ के डायरेक्टर के साथ सनी देओल की नई फिल्म का हुआ आगाज, मुहूर्त में ये एक्ट्रेस आईं नजर