विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या कपिल शर्मा के नए शो का हिस्सा होंगे सुनील ग्रोवर, ये रहा जवाब

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 06 Mar 2018 08:17 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 11:16 AM (IST)

कपिल शर्मा अपना नया कॉमेडी शो फैमिली टाइम लेकर आ रहे हैं।

क्या कपिल शर्मा के नए शो का हिस्सा होंगे सुनील ग्रोवर, ये रहा जवाब
क्या कपिल शर्मा के नए शो का हिस्सा होंगे सुनील ग्रोवर, ये रहा जवाब

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कपिल शर्मा के नए शो के लेकर चर्चा लगातार हो रही है। खबरें आई थी कि सुनील ग्रोवर शो का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन इस बात को खुद सुनील ग्रोवर ने विराम दे दिया है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में सुनील ने खुद इस बात की जानकारी दी।

कपिल शर्मा के कॉमेडी में चार चांद लगाने वाले सुनील ग्रोवर ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी वह कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम' का हिस्सा नहीं है। इस बारे में बताते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा, 'मैं अभी इस शो का हिस्सा नहीं हूं।' गौरतलब है कि जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत में कपिल शर्मा ने कहा था कि वह सुनील ग्रोवर के साथ काम करने को तैयार हैं लेकिन अब यह सुनील ग्रोवर पर निर्भर करता है कि वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करना चाहते है या नहीं। इस बारे में बताते हुए कपिल शर्मा कहते हैं, 'यह सवाल आपको सुनील ग्रोवर से पूछना पड़ेगा। मैंने 50 हजार बार बोल दिया है कि मुझे सुनील ग्रोवर के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। यह अब सुनील ग्रोवर के हाथ में है कि वह मेरे साथ काम करना चाहता है या नहीं।'

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की ‘ज़ीरो’इन का ऐसा अंदाज़ कभी देखा है आपने

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की ऑस्ट्रेलिया से एक शो खत्म करने के बाद वापिस आते समय हवाई जहाज में लड़ाई होने की बात सामने आई थी। लेकिन इस पर कपिल शर्मा ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी सुनील ग्रोवर से कोई लड़ाई नहीं हुई थी। जबकि विवाद किसी और से हुआ था। हालांकि सुनील ग्रोवर ने इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया था। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: इलियाना आज करती हैं ये काम, ताकि 20 साल बाद उन्हें न हो इस बात का अफ़सोस

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने टीवी जगत में एक साथ कई शो कर अपना नाम ऊंचाइयों पर ले गए थे लेकिन अब जब से दोनों के रास्ते अलग हुए हैं, तब से शो भी बंद है और अब कपिल शर्मा नया शो 'फैमिली टाइम' लेकर आ रहे हैं।