Move to Jagran APP

Cannes 2022 के रेड कारपेट पर सुनील ग्रोवर ने मारी ऐसी एंट्री, तस्वीरें देख तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे कपिल शर्मा

Cannes 2022 Red Carpet कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के स्टार्स धूम मचा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन दीपिका पादुकोण और हिना खान समेत कितने भारतीय एक्ट्रेर्स ने कान में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। पर कोई ऐसा भी था जिसपर किसी की नजर नहीं पड़ी वो हैं सुनील ग्रोवर।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:27 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:27 PM (IST)
Cannes 2022 के रेड कारपेट पर सुनील ग्रोवर ने मारी ऐसी एंट्री, तस्वीरें देख तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे कपिल शर्मा
Sunil Grover photo from Cannes 2022 red carpet

नई दिल्ली, जेएनएन। सुनील ग्रोवर को पता है कि अपने फैंस को कैसे एंटरटेन किया जाता है। हाल में सुनील ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो भी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। इस बात को साबित करने के लिए सुनील ने एक तस्वीर भी शेयर की है। फैंस अपने फेवरेट कॉमेडियन और एक्टर को इस अंदाज में देख खासे खुश हो रहे हैं। कान के रेड कारपेट पर सुनील ग्रोवर अपने 'गुत्थी' वाले लुक में नजर आए। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

loksabha election banner

कान 2022 में नजर आए सुनील ग्रोवर

कान फिल्म फेस्टिवल में भारत के स्टार्स धूम मचा रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और हिना खान समेत कितने भारतीय एक्ट्रेर्स ने कान में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। पर कोई ऐसा भी था जिसपर किसी की नजर नहीं पड़ी, वो हैं सुनील ग्रोवर। रेड कारपेट पर सुनील ने मोव कलर की ड्रेस में कैमरा मैन को पोज दिया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा 'फ्रेंच रिवेरा'। बता दें कि सुनील की ये फोटो मॉर्फ्ड है, सुनील असल में कान में उपस्थित नहीं थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

फैंस ने किया रिएक्ट 

सुनील ग्रोवर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस साल कान में शानदार अपिरियंस देने वाली हिना खान अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उसने हंसते हुए इमोजी पोस्ट किया तो वही रोनित रॉय ने भी लिखा, "सुनील .. "वाह! यार आपने तो बाजी मार ली !" मॉनी रॉय ने भी कमेंट सेक्शन में इमोजी शेयर की।

फिलहाल वेब सीरीज में हैं व्यस्त

बता दें कि सुनील ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के रूप में काफी पॉपुलैरिटी पाई। इसके बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी सहित विभिन्न अवतारों में देखा गया है। हालांकि 2017 में कपिल शर्मा के साथ हुए कथित झगड़े के बाद फिर कभी भी सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा साथ नजर नहीं आए। टेलीविजन पर उनका आखिरी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान था जहां उन्हें भिंडी भाई (डॉन) के रूप में देखा गया था। सुनील फिलहाल फिल्में और वेब सीरीज करने में व्यस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.