क्यों करियर में अक्षय- अजय से पीछे रह गए सुनील शेट्टी, खुद बताई वजह
सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनका करियर इन सितारों की तरह चमक नहीं सका। ऐसा क्यों हुआ इसका जवाब खुद सुनील शेट्टी ने दिया है।
नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड फिल्मों में कई अभिनेता एक साथ अपने करियर की शुरुआत करते हैं। लेकिन उनमें से कई सितारे बुलंदी पर पहुंच जाते हैं तो कई सितारों का करियर कछ खास नहीं रह जाता है। ऐसे ही सितारों में अभिनेता सुनील शेट्टी का नाम शामिल है। सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनका करियर इन सितारों की तरह चमक नहीं सका। ऐसा क्यों हुआ इसका जवाब खुद सुनील शेट्टी ने दिया है।
फिल्म 'बलवान' से 1992 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी ने डेब्यू के बाद कई फिल्मों में काम किया। जिनमें क्रोध, सपूर, हेरा फेरी, हुतूतू, दस, भाई, धड़कन, दिलवाले शामिल थीं। इन फिल्मों के जरिए सुनील सेट्टी की छवि भी अक्षय और अजय की तरह ही एक्शन हीरो के रूप में बन गई थी। बावजूद इसके उनका करियर असफल रहा। सुनील का मानना है कि वो मार्केटिंग में हमेशा पीछे रहे। जिसकी वजह से उनका करियर चल नहीं सका।
न्यूज एजेंसी आईएनएस से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया, 'एक सुनील शेट्टी था जो कुछ कई साल के बाद असफल हो गया क्योंकि वह सब्जेक्ट में विश्वास करता था लेकिन मार्केटिंग में पीछा रहा। मेरी समस्या ये नहीं कि मैं टाइपकास्ट हूं। मेरी समस्या है कि मैं हमेशा सुरक्षित रहा। अगर आप केवल कुछ ही लोगों के साथ काम करेंगे या फिर किसी एक डायरेक्टर के साथ काम करेंगे। इसका मतलब आपके पास निर्णय लेने की क्षमता नहीं है।'
सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि, 'आज के समय में सुनील शेट्टी के साथ कोई 50 करोड़ की फिल्म को रिस्क में नहीं लेना चाहेगा, लेकिन वह 500 करोड़ की फिल्म अक्षय कुमार के साथ जरूर करना चाहेंगे।' सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि अब उनके बेटे अहान भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। सुनील ने बताया कि उनके सफर का फायदा उनके बेटे को के करियर को आगे बढ़ने में मिलेगा। सुनील शेट्टी ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि मैंने गलती की और मैं इसमें ठीक हूं। शायद मैंने अपनी गलतियों से जो बातें सीखी वह बात मेरे बेटे के काम आएगी।'
वहीं सुनील शेट्टी ने आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए कहा कि, 'टाइगर श्रॉफ और आयुष्मान खुराना जैसे अभिनेताओं ने एक विशेष प्रकार के सिनेमा से जुड़े रहने के कारण अपनी पहचान बनाई है।' बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी बी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया। हालांकि अथिया के करियर भी कुछ कास नहीं रहा अब तक उनके खाते में केवल चार ही फिल्में जुड़ी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।