विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली को हैप्पी कर देता है 21 साल पुराना गीत, Sunidhi Chauhan की आवाज में बना कल्ट; रील्स पर कर रहा है ट्रेंड

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

दीवाली आ चुकी है और इसके साथ ही रील्स पर हर साल की तरह इस वर्ष भी 21 साल पुराना ...और पढ़ें

रील्स पर दीवाली के मौके पर ट्रेंडिंग बना गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

रील्स पर दीवाली के मौके पर ट्रेंडिंग बना गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दीवाली के मौके पर खूब ट्रेंड करता है ये गाना

  2. सबके चेहरों पर मुस्कान लाता है सुनिधि चौहान का गाना

  3. 21 साल पहले रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म का हिट है दीवाली गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली का त्यौहार घर-परिवारों में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। लोग साफ-सफाई के साथ-साथ दीवाली के शुभ अवसर पर नए कपड़े पहनकर दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर उसे अपलोड करते हैं।

सोशल मीडिया पर आज के दौर में लोग फोटो के साथ गाने लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त भी करते हैं। खासतौर पर दीवाली के मौके पर एक गाना आपने खुद अधिकतर लोगों की स्टोरीज या रील्स पर सुना होगा। कौन सा है ये आइकॉनिक गीत।

फ्लॉप फिल्म का एकमात्र यदगार गाना

रील्स पर हर साल जो गाना सबसे ज्यादा ट्रेंड करता है, वह साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'होम डिलीवरी' का है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। हालांकि, मूवी से सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan Songs) की आवाज में गाया एक गीत उस समय से ज्यादा अब वायरल और दीवाली पर ट्रेंड करता है।

गाने के लिरिक्स हैं 'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दीवाली' (Happy Diwali Songs)। अगर आप खुद को सोशल मीडिया का कीड़ा मानते हैं, तो आपने हैप्पी दीवाली गाना जरूर सुना होगा। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अकेले नहीं गाया था, बल्कि इसमें उनका साथ वैशाली, सुरति, दिव्या, सूरज सहित सिंगर्स ने भी दिया था।

Screenshot 2026-11-07 130157

बच्चों के कार्यक्रम पर फिल्माया गीत

फिल्म होम डिलीवरी में 'हैप्पी दीवाली' गाना बच्चों के स्कूल फंक्शन में फिल्माया गया है। जहां सभी बच्चे एन्जॉय कर रहे होते हैं, लेकिन एक बच्ची उदास बैठी हुई होती है। जैसे ही उसके माता-पिता आते हैं, उनकी बेटी इतनी खुश हो जाती है और स्टेज परफॉर्मेंस में अन्य बच्चों को ज्वाइन करती है। सुनिधि चौहान के इस पॉपुलर गाने का कंपोजिशन विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने संभाला था। इसके लिरिक्स विशाल ने लिखे थे।

फिल्म होम डिलीवरी घर तक की बात करें, तो यह साल 2005 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजोय घोष ने किया था। मूवी में विवेक ओबेरॉय, आयशा टाकिया, बमन ईरानी महिमा चौधरी जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- 90s के 'आशिकों का फेवरेट' है कुमार सानू का 31 साल पुराना गाना, रेडियो पर सुनने के लिए खूब होती थी फरमाइश

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।