विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90s के 'आशिकों का फेवरेट' है कुमार सानू का 31 साल पुराना गाना, रेडियो पर सुनने के लिए खूब होती थी फरमाइश

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 11:13 AM (IST)

कुमार सानू का 1995 की फिल्म 'गैंबलर' का गाना 90 के दशक के आशिकों का पसंदीदा रहा है। यह गाना मोहब्बत की बेचैनी और यादों को बयां करता है।

शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. साल 1995 में रिलीज हुई थी गैंबलर

  2. कुमार सानू और साधना सरगम ने दी थी आवाज

  3. गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) ने बॉलीवुड को कई सदाबाहर नगमे दिए हैं। मोहब्बत को बयां करने का उनका अंदाज बेहद निराला है। यही एक वजह है कि उनके गाने सीधा दिल में उतरकर घर कर लेते हैं।

लोगों की जुबां पर रहता था गाना

कुमार सानू (Kumar Sanu) ने कई रोमांटिक गीत गाए हैं जिनसे हमने सीखा कि मोहब्बत जब दिल में उतरती है तो नींद और चैन दोनों छीन लेती है। 90s के ऐसे ही एक खूबसूरत गाने के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं जिसको भुला पाना आज के समय में भी बेहद मुश्किल है।

Song (56)

हम बात कर रहे हैं साल 1995 में आई फिल्म 'गैंबलर' (Gambler) के 'हम उनसे मोहब्बत की' (Hum Unse Mohabbat Karke)। मोहब्बत को बयां करने के लिए ये एकदम बेस्ट सॉन्ग है। इस गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने अपनी आवाज से सजाया है।

अनु मलिक ने दिया था संगीत

नवाब आरजू ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और अनु मलिक ने इसका संगीत तैयार किया है। यह गाना उस वक्त प्यार करने वालों का फेवरेट बन गया था। यह गाना एक रोमांटिक और दर्द भरा गीत है, जो प्यार में होने वाली बेचैनी, यादों और रातों की नींद उड़ जाने के अहसास को बयां करता है।

कहा जाता है कि इस गाने के वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने जो लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, वह उस समय काफी ट्रेंड में आ गई थी। गैंबलर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन दयाल निहलानी ने किया था। इसमें गोविंदा के साथ शिल्पा शेट्टी, आदित्य पंचोली और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में थे। गोविंदा ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर दयाशंकर पांडे का किरदार निभाया था।

फिल्म ने किया था शानदार कलेक्शन

फिल्म मलयालम की आनवल मोथिरम की रीमेक थी। वहीं इसने कलेक्शन भी शानदार किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार गैंबलर का बजट 5.50 करोड़ रुपये था और फिल्म ने सिनेमाघरों में 12.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद

यह भी पढ़ें- पहली बार शाह रुख खान की आवाज बने थे Kumar Sanu, 34 साल पुराने गाने ने बनाया 'किंग ऑफ रोमांस'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।