Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद
कुमार सानू और दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 90 के दौर में एक ऐसा गाना गाया था, जिसे दूरदर्शन के ...और पढ़ें

90 के दौर में कुमार सानू और आशा भोसले ने गाया था रोमांटिक गाना/ फोटो- instagram
HighLights
ये सुपरहिट गाना सुनने के लिए संडे को सब काम छोड़ते थे लोग
90 के दौर में बहुत बड़ा हिट हुआ था फ्लॉप फिल्म का गाना
कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज में यादगार गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90s के दौर ने बॉलीवुड को कई ऐसे यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कुछ गाने तो ऐसे हैं, जो लोगों की रूटीन लाइफ का हिस्सा हैं। 34 साल पहले आशा भोसले (Asha Bhosle) और कुमार सानू (Kumar Sanu) की जोड़ी ने एक ऐसा गीत गाया था, जिसे टीवी पर सुनने के लिए लोग संडे का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते थे। कौन सा है 90 के दौर का वो गीत जिसे सुनते ही लोगों को आ जाती है कॉलेज रोमांस की याद, पढ़ें डिटेल्स।
रोमांटिक गाने को सुनने के लिए संडे का रहता था इंतजार
आशा भोसले (Asha Bhosle song) और कुमार सानू के जिस रोमांटिक गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वह दूरदर्शन (Doordarshan) के शो रंगोली में खूब बजा करता था। गानों पर आधारित ये शो हर रविवार को सुबह 8 बजे आता था। हर वीक इस पर 60 से लेकर 90 के दौर के गाने आते थे। इन्हीं गानों में एक पॉपुलर गाना साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम का था।
सुपरहिट गाने के लिरिक्स थे 'हम लाख छुपाए प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा (Hum Lakh Chupaye Pyar Magar Song)।" 90 के दौर का ये गाना कॉलेज के रोमांस, छुप-छुपकर किया जाने वाले प्यार को दर्शाता है।

फ्लॉप फिल्म का सुपरहिट गाना
कॉलेज रोमांस को दर्शाते इस गाने को दूरदर्शन पर सुनने के लिए लोग सुबह-सुबह अपना सारा काम छोड़कर एक साथ बैठकर ये रोमांटिक ट्रैक सुनते थे। हम लाख छुपाए गाने को जहां आशा भोसले और 90 के दशक के मेलोडी किंग कुमार सानू ने आवाज दी, तो वहीं दूसरी तरफ इस गाने का म्यूजिक नदीम और श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया। इस गाने के लिरिक्स सैय्यद राही ने लिखे थे।
Video Credit- Bollywood Queens
34 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम की बात करें तो फिल्म से रॉनित रॉय और फरहीन ने डेब्यू किया था। दीपक बलराज विज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। आशा भोसले और कुमार सानू के अलावा इस फिल्म के गाने अल्का याग्निक, उदित नारायण, साधना सरगम ने गाए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।