भारत की सुनिधि चौहान हैं शकीरा का जवाब!
अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार शकीरा और भारतीय गायिका सुनिधि चौहान में बहुत समानताएं हैं। इन दोनों ने ही बचपन में अपने करियर का शानदार आगाज किया था। शकीरा ने अपनी पहली कविता सिर्फ चार साल की उम्र में लिखी थी। सुनिधि ने इसी उम्र में गाना शुरू कर दिया था।
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार शकीरा और भारतीय गायिका सुनिधि चौहान में बहुत समानताएं हैं। इन दोनों ने ही बचपन में अपने करियर का शानदार आगाज किया था। शकीरा ने अपनी पहली कविता सिर्फ चार साल की उम्र में लिखी थी। सुनिधि ने इसी उम्र में गाना शुरू कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख को मिला दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड
शकीरा और सुनिधि दोनों ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। शानदार गायिका होने के साथ-साथ दोनों ही बेहतरीन लाइव परफॉर्मेंस देती हैं। दोनों के ही लाखों फैंस हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: देखिए, फैंस ने बना डाला शाहरुख और अबराम का डॉल वर्जन
सुनिधि और शकीरा में हालिया समानता है रियलिटी शो 'द वॉइस'। सुनिधि चौहान टीवी रियलिटी शो 'द वॉइस-इंडिया' के चार कोच में से एक होंगी। यह रियलिटी शो 'द वॉइस' का रूपांतरण है, जिसमें शकीरा एक कोच की भूमिका निभाती हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि भारत की सुनिधि, शकीरा का जवाब हैं।
इसे भी पढ़ें: दीपिका के सपोर्ट में टीवी एक्टर ने कहा - जरूरी है सेक्स