यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए, फैंस ने बना डाला शाहरुख और अबराम का डॉल वर्जन
लगता है पॉपुलैरिटी के मामले में शाहरुख खान के छोटे नवाब यानी अबराम उनसे भी आगे निकल जाएंगे। वो कभी ...और पढ़ें

मुंबई। लगता है पॉपुलैरिटी के मामले में शाहरुख खान के छोटे नवाब यानी अबराम उनसे भी आगे निकल जाएंगे। वो कभी किताबें पढ़ते तो कभी झाडू़ लगाते नजर आ जाते हैं और कोलकाता के ईडेन गार्डेन में उन्होंने सब पर कैसे जादू चलाया था, ये बताने की ताे जरूरत ही नहीं है।
बाप रे! दीपिका को चाहिए इतने बच्चे, रणवीर का क्या होगा?
खैर, हर बार की तरह एक बार फिर उनके प्यारे पापा यानी शाहरुख खान ने उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है और इसमें वो खुद भी उनके साथ हैं। मगर यह तस्वीर अनोखी है, क्योंकि यह दोनों का डॉल वर्जन है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। वैसे देखने में यह दोनों का मोम का पुतला लग रहा है, जिसे शाहरुख के एक फैंस ने बनाया है।

यह पूरी तरह से शाहरुख और अबराम की 'ट्वाॅय स्टोरी' है। अब इस तस्वीर को देख सचमुच अगर दोनों के डॉल वजर्न मार्केट में नजर आने लगे तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। इन दिनों गोवा में गौरी खान के साथ शाहरुख और अबराम की मस्ती करती तस्वीरें भी खूब वायरल हुई हैं।
