विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉगी की मौत से टूट गया पेरिस हिल्‍टन का दिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 22 Apr 2015 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 03:10 PM (IST)

सोशलाइट पेरिस हिल्टन गहरे सदमे में हैं। उनके सबसे प्‍यारे डॉगी की मौत हो गई है, जो 14 सालों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोशलाइट पेरिस हिल्टन गहरे सदमे में हैं। उनके सबसे प्यारे डॉगी की मौत हो गई है, जो 14 सालों से उनके साथ था। पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर अपने इस डॉगी की फोटो शेयर की है, साथ ही श्रद्धांजलि भी दी है।

बाप रे! दीपिका को चाहिए इतने बच्चे, रणवीर का क्या होगा?

हिल्टन ने इस फोटो के साथ लिखा है, 'मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत ही दुखी हूं। 14 सालों के शानदार साथ के बाद मेरे प्यारे डॉगी 'टिंकरबेल' की मौत हो गई है। मुझे ऐसा लग रहा है मानो मैंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है।'

गोवा से एक साथ कहां गायब हो गए रणबीर-कट्रीना?

हिल्टन ने आगे लिखा है, 'हमने साथ में बहुत ही शानदार समय बिताया। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो जा चुका है। मैं उसे हमेशा याद करूंगी। उसके बारे में सोचती रहूंगी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं टिंकी। तुम मेरे लिए लेजेंड थे और तुम्हें मैं कभी भुला नहीं पाउंगी।'