Dil Bechara के सेट से सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो सामने, देखें कैसे जमकर कर रहे हैं डांस
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अबतक उनके वीडियोज़ और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस अब तक सुशांत को फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अबतक उनके वीडियोज़ और फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस अब तक सुशांत को फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत क्या गए इंटरनेट पर उनके थ्रोबेक फोटोज़ और वीडियोज़ की बाढ़ आ गई। इसी बीच उनका एक ऐसा वीडिया सामने है जो अबतक आपने नहीं देखा होगा।
सुशांत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरी’ थी, अब वो जल्द ही ‘दिल बेचारा’ में नज़र आने वाल थे। लेकिन फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही उन्होंने अपनी जिंदगी को ख़त्म कर लिया। सुशांत की फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। इसी बीच फिल्म के सेट से उनका एक अनसीन वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सुशांत डांसर सुब्बालक्ष्मी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को सुब्बालक्ष्मी ग्रेंड डॉटर सौभाग्य वेंकटेश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सुशांत फुल मस्ती के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत को देखकर आपने मन में भी ये ख्याल जरूर आएगा कि इतना जिंदादिल इंसान आत्महत्या कैसे कर सकता है? इस वीडियो में सुसांत काफी खुश नज़र आरहे हैं उन्हें देखकर बिल्कुल नहीं लग रहा कि वैसे भी दबाव में या डिप्रेशन में हैं। आप भी देखें एक्टर का मस्तीभरा वीडियो।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि फैंस सुशांत की आख़िरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार हैं। अपने चहेते सितारे को वो एक बार फिर पर्दे पर देखना चाहते हैं। फैंस की यह ख्वाहिश जल्द पूरी होगी। लेकिन फैंस सुशांत को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। 'दिल बेचारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की आएगी। 'दिल बेचारा' डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 रिलीज़ की जाएगी। सोशल मीडिया में डिज़्नी प्लस ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा- एक प्यार, उम्मीद और अंतहीन यादों की कहानी। ज़हन में पैबस्त स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की विरासत का जश्न मनाने के लिए दिल बेचारा 24 जुलाई को आपके बीच पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।