Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्यन खान की गिरफ्तारी के बीच सुहाना खान ने किया गौरी खान को बर्थडे विश, Throwback फोटो की शेयर

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 09:08 AM (IST)

    गौरी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके बड़े बेटे आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ऐसे में उनके लिए जन्मदिन मनाना मुश्किल होगा। लेकिन फिर भी गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने खास बनाने की कोशिश की है।

    Hero Image
    सुहाना खान, शाह रुख खान, गौरी खान, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान का आज जन्मदिन है। गौरी खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि गौरी खान का ये जन्मदिन उतना खास नहीं रहा जितना कि होना चाहिए था। गौरी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके बड़े बेटे आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ऐसे में उनके लिए जन्मदिन मनाना मुश्किल होगा। लेकिन फिर भी गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने इस दिन को मां के लिए खास बनाने की कोशिश की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो कई पोस्ट और तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में घर में चल रहे मुश्किल हालातों के बीच शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी मां गौरी खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सुहाना खान ने गौरी खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए गौरी खान और शाह रुख खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाह रुख और गौरी दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर शाह रुख और गौरी की शादी के बाद की है। जिसमें शाह रुख झूले पर बैठे हैं और गौरी उनकी बाहों में हैं। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

    सुहाना खान की इस तस्वीर पर उनकी कजिन आलिया छिब्बा, उनकी दोस्त अनन्या पांडे, महीप कपूर और सुहाना के ही अन्य दोस्तों ने भी कमेंट कर तस्वीर की तारीफ की है। साथ ही साथ गौरी को बर्थडे विश भी किया है। बता दें कि बीते दिनों गौरी खान और शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ाए थे। इसके बाद से ही आर्यन एनसीबी की गिरफ्त है। वहीं बीते दिन आर्यन खान और उनके साथ पकड़े गए अन्य सात लोगों को एनसीबी की टीम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।