Move to Jagran APP

The Kerala Story के निर्देशक सुदीप्तो सेन को अस्पताल में किया गया भर्ती, अतिरिक्त तनाव से थे परेशान

The Kerala Story Sudipto Sen Hospitalized द केरल स्टोरी फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन को लेकर खबर आई है कि उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस फिल्म के प्रचार में वो काफी व्यस्त और तनाव में थे।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarFri, 26 May 2023 08:24 PM (IST)
The Kerala Story के निर्देशक सुदीप्तो सेन को अस्पताल में किया गया भर्ती, अतिरिक्त तनाव से थे परेशान
The Kerala Story Sudipto Sen Hospitalized, The Kerala Story news

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kerala Story Sudipto Sen Hospitalized: द केरल स्टोरी फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार किया है। वहीं, इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसके चलते, फिल्म के निर्देशक पर अतिरिक्त दबाव पड़ा था।

फिल्म द केरल स्टोरी पर पहले बैन लगाने की मांग क्यों की गई थी?

फिल्म पर पहले बैन लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद इसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। इन सबके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करने में सफल रही है। अब खबर आई है कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर अधिक व्यस्त रहे सुदीप्तो सेन बीमार हो गए हैं। इसके चलते फिल्म से जुड़े लोग और फैंस सकते आ गए थे।

सुदीप्तो सेन को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है?

ई टाइम्स में छपी खबर के अनुसार सुदीप्तो सेन को तनाव और लगातार यात्रा करने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कई शहरों में फिल्म का प्रचार कर रहे थे, जिसे अब होल्ड पर डाल दिया गया है। योजना यह है कि सुदीप्तो सेन एक बार ठीक हो जाए, फिर दोबारा से फिल्म का प्रमोशन शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि खबरें हैं कि वह इस फिल्म का प्रचार 10 शहरों में करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by श्रेयांश कुमार (@shreyansh_kumar_)

द केरल स्टोरी कब रिलीज हुई है?

द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी की अहम भूमिका है। यह फिल्म आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के प्रोपेगेंडा को उजागर करती है। फिल्म को जहां बंगाल में बैन किया गया था, वहीं तमिलनाडु और केरल में इस पर अघोषित बैन लगा हुआ है।

अदा शर्मा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार करती है?

अदा शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। वह कई फिल्म कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है।

View this post on Instagram

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)