विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90's के माता-पिता का फेवरेट है श्रीदेवी और ऋषि कपूर का सदाबहार गाना, हरे-भरे खेतों में गूंजी थी Alka Yagnik की आवाज

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:30 PM (IST)

90 के दशक के एक गाना ऐसा है जिसे उस दौर के माता-पिता जरूर सुनते हैं। इस गाने को श्रीदेवी और ऋषि कपूर की हिट जोड़ी पर फिल्माया गया था।

35 सालों से सदाबहार बना हुआ है ये गीत

35 सालों से सदाबहार बना हुआ है ये गीत

HighLights

  1. 35 सालों से सदाबहार बना हुआ है ये गीत

  2. श्रीदेवी और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था गाना

  3. अलका याग्निक ने दी थी गाने को आवाज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गानों की जब बात की जाती है तो ज्यादातर लव सॉन्ग्स, दर्दभरे गीत या पार्टी सॉन्ग्स की बात की जाती है। लेकिन 90 के दशक का एक गाना ऐसा भी था जो उस दौर के माता-पिता बने लोगों का फेवरेट था और आज भी वे इसे सुनते हैं।

90 के दशक के माता-पिता के फेवरेट है ये गीत

दरअसल उस दौर में जब ये गाना आया तो इसके लिरिक्स ही ऐसे थे कि यह उस दौर में माता-पिता का फेवरेट बन गया। क्योंकि यह एक-दूसरे से प्यार जताने के साथ ही दिखाता है जब भी यह जिंदगी वापस मिले तो हर बार हमें एक दूसरे का ही प्यार मिले।

यह भी पढ़ें- टेलीफोन बूथ में Amitabh Bachchan ने रो-रोकर गाया था ये गाना, 'पत्नी' की याद में तड़प उठा था दिल

गाने के लिरिक्स हैं- ये जीवन जितनी बार मिले, हर बार मुझे तेरा प्यार मिले...(Ye Jeevan Jitni Baar Mile)। जिसका सीधा मतलब है कि हर जन्म में प्रेमी एक दूसरे का ही प्यार चाहते हैं। इस गीत को श्रीदेवी (Sridevi) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर फिल्माया गया था।

Sridevi (39)

खेतों के बीच की गई गाने की शूटिंग

खेतों, नदी के किनारे और चट्टानों पर फिल्माए गए इस गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं उनका साथ मोहम्मद अजीज ने दिया। इस गीत के मीनिंगफुल लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसके म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल थे।

Sridevi (37)

यह सदाबहार गीत 'बंजारन' (Banjaran) मूवी का है जिसमें ऋषि कपूर और श्रीदेवी की मशहूर जोड़ी को पेश किया। इस डुएट गाने में मोहम्मद अजीज की भावपूर्ण आवाज और अलका याग्निक की सुरीली आवाज का मेल है। इसी वजह से यह गाना 90 के दशक की शुरुआत के उन यादगार रोमांटिक गानों में से एक बन गया है।

पुनर्जन्म पर आधारित थी 'बंजारन' की कहानी

फिल्म में श्रीदेवी, रेशमा के किरदार में हैं जो सरदार मलिक (सुधीर पांडे) की जोशीली बेटी है, जो बंजारा कबीले के मुखिया हैं। हर अमावस्या की रात रेशमा को एक डरावना सपना आता है जिसमें गुंडे उसका पीछे करते हैं और उसे मार डालते हैं।

इस बीच रियल लाइफ में उनका कबीला राणा उदयभान सिंह सिसोदिया की जमीन पर डेरा डालता है। जहां रेशमा की मुलाकात राणा के बेटे कुमार सिंह (Rishi Kapoor) से होती है। दोनों के बीच एक अजीब अट्रैक्शन होता है और कुमार से मिलने के बाद रेशमा के सपने चमत्कारी रूप से बंद हो जाते हैं।

 

वहीं कुमार को पता चलता है कि उसने मिलने से पहले रेशमा की एक तस्वीर बनाई थी और फिर उन्हें पता चलता है कि पिछले जन्म में उनकी शादी करने से पहले ही मौत हो गई थी।

दोनों के पिता इस रिश्ते का जोरदार विरोध करते हैं। रेशमा की शादी पहले ही शक्ति सिंह (गुलशन ग्रोवर) नाम के एक आदिवासी व्यक्ति से तय हो चुकी है, जबकि कुमार की शादी नेहा नाम की किसी और लड़की से होनी है।

अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ, रेशमा और कुमार भाग जाते हैं और एक पुरानी हवेली में पनाह लेते हैं। जहां से उनके पहले के जीवन की किस्मत जुड़ी हुई है। तो क्या रेशमा और कुमार अपने पिछले जन्म की किस्मत से लड़ पाएंगे? क्या ये दोनों एक हो पाएंगे या फिर दोनों पहले की तरह फिर से अलग हो जाएंगे? ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- 53 सालों से 'किट्टी पार्टी' का एंथम बना हुआ है Asha Bhosle का गाना, 'लेडी विलेन' पर फिल्माया गया था गीत