विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

53 सालों से 'किट्टी पार्टी' का एंथम बना हुआ है Asha Bhosle का गाना, 'लेडी विलेन' पर फिल्माया गया था गीत

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:16 PM (IST)

मशहूर गायिका आशा भोसले ने 53 साल पहले एक ऐसा गीत गाया था, जो आज किट्टी पार्टी का एंथम बना हुआ है।

आशा भोसले का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

आशा भोसले का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. आशा भोसले ने गाया था चटपटा गीत

  2. किट्टी पार्टी में खूब बजता है पुराना गाना

  3. 53 सालों से धूम मचा रहा है ये कल्ट सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले सिनेमा जगत की महान गायिकाओं में से एक रहीं। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह आशा ताई पर भी सरस्वती मां की असीम कृपा थी और वह जिस भी गीत को गाती थीं, वह अमर हो जाता था।

आज हम आपको आशा भोसले (Asha Bhosle) द्वारा गाए 53 साल पुराने एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहें हैं, जो आज के समय में किट्टी पार्टी का एंथम बना हुआ है और खूब सुना जाता है। वह सॉन्ग बॉलीवुड की लेडी विलेन यानी अभिनेत्री बिंदू (Bindu) पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि ये गाना कौन सा है-

आशा ताई का चटपटा गाना

इस लेख में सिंगर आशा भोसले के जिस चटपटे गाने के बारे में बात की जा रही है, वह साल 1973 में रिलीज होने वाली फिल्म अनहोनी से नाता रखता है। जिसमें संजीव कुमार, किट्टी ईरानी, लीना चन्दावरकर और बिंदू जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनहोनी का एक गाना काफी लोकप्रिय हुआ, जो बिंदू पर फिल्माया गया था, उसके बोले थे- हंगामा हो गया... (Hungama Ho Gaya)।

यह भी पढ़ें- गली-मोहल्लों में खूब सुनाई देता था Mohammed Rafi का ये कल्ट गाना, आशा भोसले संग मिलकर छेड़े थे सुर

hungama ho gaya song

आशा भोसले की मधुर आवाज में हंगामा हो गया... गाना आज भी पार्टियों में खूब बजता हुआ सुनाई देता है। खासतौर पर महिलाओं की किट्टी पार्टी में भी ये गीत जमकर धूम मचाता हुआ नजर आता है। दरअसल बिंदू ने अपने एक्टिंग करियर में ज्यादातर फिल्मों में नेगेटिव रोल को प्ले किया है और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड की लेडी विलेन भी कहा जाता है। 

बिंदू की अनहोनी की हंगामा हो गया गाना... पिछले 53 सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। गौर किया जाए इसकी मेकिंग की तरफ से आशा ताई आवाज के अलावा संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने अपने संगीत की धुनों से इस चार्टबस्टर सॉन्ग को तैयार किया था, जबकि इसके लिरिक्स गीतकार वर्मा मलिक की कलम से निकले थे।

कंगना रनौत की फिल्म का भी रहा हिस्सा

हिंदी सिनेमा के पुराने गानों के रीमेक वर्जन का ट्रेंड लंबे समय से इंडस्ट्री में चलता आ रहा है। बिंदू का हंगामा हो गया... गाना भी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म क्वीन में रीमेक किया गया था और ये भी हिट साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें- रेडियो पर बैन हुआ Asha Bhosle का गीत, 6 मिनट तक सांसे रोक-रोककर गाया था कल्ट गाना; 12 हफ्तो तक रहा था नंबर वन