विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेलीफोन बूथ में Amitabh Bachchan ने रो-रोकर गाया था ये गाना, 'पत्नी' की याद में तड़प उठा था दिल

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:53 PM (IST)

23 साल पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने महबूब की याद में एक दर्दभरा गीत गाया था जिसने ऑडियंस को भी रुला दिया था।

अमिताभ का गाना सुनकर रोने लगे थे लोग

अमिताभ का गाना सुनकर रोने लगे थे लोग

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन ने गाया था दर्दभरा गाना

  2. अमिताभ का गाना सुनकर रोने लगे थे लोग

  3. टेलीफोन बूथ में शूट हुआ था हिट गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंग बरसे भीगी चुनरवाली..., मेरे अंगने में..., और नीला आसमान सो गया... जैसे गानों को आवाज देने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी स्थिर और भारी आवाज में कई गाने गाए हैं। उनका एक गीत आज भी कल्ट गानों में से एक है जिसे सुनने के बाद थिएटर्स में ऑडियंस के आंसू बहने लगे थे।

23 साल पहले फिल्म बागबान आई थी। आपको शायद ही मालूम हो कि इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने गाने भी गाए थे। फिल्म में उनके कुल चार गाने थे और सभी हिट हुए थे। मगर उनका गाया हुआ एक गीत म्यूजिक लवर्स के दिलों में बस गया।

अमिताभ बच्चन ने गाया था बागबान का गाना

अमिताभ बच्चन ने यह गीत अपनी पत्नी (हेमा मालिनी) के लिए गाया था जिनसे जुदाई उन्हें सही नहीं जा रही थी। गाने में अमिताभ ने न केवल अभिनय से बल्कि अपनी आवाज से भी दर्शकों को इमोशनल कर दिया था। यह गाना था 'मैं यहां तू वहां' (Main Yaha Tu Wahan) है।

wbq

बीआर चोपड़ा ने लिखे थे बोल

यूं तो इस गाने के समीर अनजान ने लिखा था, लेकिन IMDb के मुताबिक, गाने के शुरुआती दो मुखड़े बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने लिखे थे। इसे अमिताभ बच्चन ने खुद गाया और हेमा मालिनी की आवाज अलका याग्निक (Alka Yagnik) बनी थीं।

गाना सुनकर रो पड़ी थी ऑडियंस

अमिताभ ने इस गाने को इतनी गहराई के साथ गाया कि थिएटर्स में सुनते ही लोगों के आंसू बहने लगे। कई सेलिब्रिटीज ने यह दावा किया है कि थिएटर्स में गाना बजते ही लोग रोने लगते थे। इस गाने की पिक्चराइजेशन भी इमोशनल थी।

 

टेलीफोन बूथ में शूट हुआ था गाना

टेलीफोन बूथ में अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए अमिताभ बच्चन का तड़प-तड़पकर रोना और हेमा मालिनी का भी असहनीय दर्द, गाने में महसूस कराया गया है। इस गाने की धुन आदेश श्रीवास्तव ने तैयार की थी।

यह भी पढ़ें- रिजेक्ट होने वाला था Aamir Khan का सबसे दर्दभरा गीत, हिट होने के बाद प्रोड्यूसर को देनी पड़ी थी डबल फीस

यह भी पढ़ें- टर्किश धुन पर बना Hrithik Roshan का ये सुपरहिट गाना, पार्टियों में बजता है खूब; 17वीं सदी से है कनेक्शन