विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है', KBC 18 के सेट पर फिसले Amitabh Bachchan, एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:12 PM (IST)

कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर बीते दिन पैर फिसलने की वजह से अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट आई।फैंस ...और पढ़ें

केबीसी 18 के सेट पर बिग बी को लगी चोट/ Photo-Instagram

केबीसी 18 के सेट पर बिग बी को लगी चोट/ Photo-Instagram

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन को सेट पर चोट लगी

  2. केबीसी के सेट पर फिसल गया था पांव 

  3. एक्टर ने दी हेल्थ पर अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan )के साथ कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर हादसा हुआ। सदी के महानायक को शूटिंग के दौरान काफी चोट आई, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अभिनेता ने अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

केबीसी 18 के सेट पर फिसला पैर 

अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य पर अपटेड देते हुए बताया कि बीते दिन उन्होंने बैठकर ही अपने शो की ओपनिंग की। एक्टर बोले, "आम तौर पर मैं सेंटर में खड़े होकर अपने शो का मोनोलॉग बोलता हूं, लेकिन आज मुझे घुटने में चोट लग गई है। बीते दिन शूट के दौरान, मैं गिर गया था और मेरे घुटने पर कई चोटें आईं।

इस दौरान अभिनेता ने अपने घुटने की तरफ इशारा करते हुए इंजरी के बारे में बताया। जब बिग बी स्टूडियो से बाहर आ रहे थे उस दौरान वह थोड़ा लड़खड़ा रहे थे, जिसे देखकर फैंस थोड़े चिंतित हो गए थे। हालांकि, सदी के महानायक ने फैंस की चिंता को समझते हुए उन्हें हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि यह कुछ बहुत ज्यादा सीरियस इंजरी नहीं है। वह कंटेस्टेंट से बात करते हुए खड़े रहेंगे। बस शुरुआत में जब चोट लगी तो उन्होंने बैठकर ओपनिंग की, क्योंकि उन्हें थोड़ा असहज महसूस हो रहा था।

Untitled design (65)

अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बैठीं शौर्या दास

कौन बनेगा करोड़पति 18 ओपनिंग करने के बाद अमिताभ बच्चन ने शौर्या दास का वापस हॉटसीट पर स्वागत किया। खेल को जारी रखते हुए शौर्या 50 लाख तक की अमाउंट राशि तक पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि, इस मुश्किल सवाल ने उन्हें टेंशन में डाल दिया।

Untitled design (66)

अमिताभ बच्चन ने उनसे जो 50 लाख का सवाल पूछा था, वह ये था कि, "1930 के दशक में, लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण उस वास्तुकार को सौंपा गया था जिसने किस राष्ट्रीय राजधानी का भी डिजाइन तैयार किया था? जिसके विकल्प थे, A) वेलिंगटन B)कैनबरा C)टोरंटो और D)ब्रासीलिया। वह इस सवाल का सही जवाब देकर यहां से 50 लाख कमाकर निकलेंगी की नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- बहू को जिंदा जलाने की कोशिश, KBC कंटेस्टेंट की आपबीती सुन Amitabh Bachchan हुए भावुक; कहा- 'अन्याय हुआ...'

यह भी पढ़ें- मैं काम से रिटायर... 83 साल के Amitabh Bachchan ने एक्टिंग से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी