विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास ने की बहू को जिंदा जलाने की कोशिश, KBC कंटेस्टेंट की आपबीती सुन Amitabh Bachchan हुए भावुक

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:04 PM (IST)

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के मंच पर एक महिला आईं जिनकी दर्दभरी कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भावुक हो गए।

महिला की आपबीती सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

महिला की आपबीती सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. केसीबी 18 में भावुक हुईं अमिताभ बच्चन

  2. केबीसी कंटेस्टेंट के साथ हुई थी घरेलू हिंसा

  3. सास ने की थी बहू को जिंदा जलाने की कोशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 (Kaun Banega Crorepati Season 18) के मंच पर कपिला तनेजा आईं जिनकी कहानी ने बिग बी का दिल झकझोर कर रख दिया।

यह महिला कंटेस्टेंट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आईं कंटेस्टेंट ने बताया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुईं और उन्हें जलाने तक की कोशिश की गई। यही नहीं, पिछले 24 साल से वह अपनी बेटी से भी नहीं मिलीं।

दहेज के लिए किया गया उत्पीड़न

केबीसी 18 (KBC 18) के लेटेस्ट एपिसोड में कपिला ने बताया, "ससुराल में मुझे जलाने की कोशिश की गई थी। मेरी लव मैरिज हुई थी और यह इंटरकास्ट मैरिज भी थी। वे दहेज चाहते थे लेकिन मेरी वजह से ऐसा नहीं हो सका। जब मेरी सास घर से दूर रहती थीं, तब चीजें सही थीं। लेकिन जैसे ही वह लौटीं, उत्पीड़न बढ़ गया और ताने भी मिलते रहे।"

सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश

कंटेस्टेंट ने आगे बताया, "फिर आखिरकार उन्होंने पूरा इंतजाम कर लिया और मिट्टी तेल डालकर मोमबत्ती लगा दी। सर्दी का समय था। मेरी साड़ी का पल्लू और स्वेटर मेरे शरीर से चिपक गए थे। जैसे-तैसे मैंने उन्हें हटाया और पानी की टंकी में उतर गई। फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

अमिताभ बच्चन हुए भावुक

कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "यह कहना कि उनके साथ अन्याय हुआ है, असल बात को कम करके बताना होगा। हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि किसी भी महिला को कभी ऐसे हालात का सामना न करना पड़े या ऐसी मुश्किल से न गुजरना पड़े।"

कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि उनकी एक बेटी भी है जिनसे वह 24 साल से नहीं मिलीं। उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी को अस्पताल में देखा था, उसके बाद उनके पति और सास ने उनकी आवाज भी सुनने नहीं दी।

यह भी पढ़ें- मैं काम से रिटायर... 83 साल के Amitabh Bachchan ने एक्टिंग से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- KBC 18: अब सिर्फ सवाल का जवाब देने से नहीं बनेगी बात, करोड़पति बनने के लिए करना होगा ये काम, बदल गया फॉर्मेट