KBC 18: अब सिर्फ सवाल का जवाब देने से नहीं बनेगी बात, करोड़पति बनने के लिए करना होगा ये काम, बदल गया फॉर्मेट
अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के साथ 10 अगस्त 2026 को छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
-1784376057818_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) सीजन 18 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर कई प्रोमो शेयर करके अपकमिंग शो के बारे में जानकारी शेयर की।
कब आएगा शो?
केबीसी 18 का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 को होगा। चैनल ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि इस बार इसमें ट्विस्ट होने वाला है। पहले प्रोमो में बिग बी कहते हैं,'बहुत, इतिहास, खेल, विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला, सोचना पड़ेगा।'
केबीसी में क्या कुछ बदलने वाला है?
वहीं दूसरे प्रोमो में, अनुभवी अभिनेता कहते हैं, 'देखिये आज एआई ने दुनिया को बदल दिया है, और ये बदलाव जो है ना रुकने वाला नहीं है। जो कल तक नामुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन होता है। इस बदलती हुई दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा। इसलिए, केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा।"
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
यह बात साफ तौर पर इशारा करती है कि कंटेस्टेंट्स से सिर्फ याददाश्त पर निर्भर रहने के बजाय लॉजिक का इस्तेमाल करने या अपनी सोच समझाने के लिए कहा जा सकता है। केबीसी के अलावा अमिताभ बच्चन के पास पाइपलाइन में इस समय दो फिल्में हैं। उनकी सेक्शन 84 रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा वो कल्कि 2898एडी के सीक्वल में भी नजर आएंगे जोकि अगले साल 2027 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'मैं गाऊंगा ही नहीं...' 48 साल पहले अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गाने को किशोर दा ने किया था मना, 'चकाचक' शब्द पर थी आपत्ति
