विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैं काम से रिटायर... 83 साल के Amitabh Bachchan ने एक्टिंग से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:22 AM (IST)

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

महानायक अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

महानायक अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रिटायरमेंट पर बोले अमिताभ बच्चन

  2. ब्लॉग में बिग बी ने लिखी थी ये बात

  3. अब अमिताभ बच्चन ने दिया स्पष्टीकरण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा के महानायक के तौर पर जाना जाता है। पिछले करीब 6 दशकों से इंडस्ट्री में राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में एक ऐसा ब्लॉग लिखा था, जिसकी वजह से 83 वर्षीय सुपरस्टार की रिटायरमेंट को लेकर सुर्खियां तेज हो गई थीं।

अब इस मामले को लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है और उन्होंने बताया कि क्या वह वास्तव में संन्यास ले रहे हैं या नहीं। 

रिटायरमेंट पर बोले अमिताभ बच्चन

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने का समय है। जिसके बाद लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि बिग बी जल्द ही आधिकारिक रूप से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिना सेट-VFX के असली गांव में शूट हुई थी Amitabh Bachchan की फिल्म, जानिए 1973 की क्लासिक फिल्म का खास किस्सा

amitabhbachchan (3)

यह खबरें फैलते ही बिग बी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने सोमवार रात ब्लॉग पर रिटायरमेंट से जुड़ी खबर की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा-

मैंने ब्लॉग में लिखा था कि देर हो गई है, रिटायर होने का समय हो गया है.. जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि काम से मुक्त होकर बेड पर सो जाओ, देर हो गई है। आगे लिखा कि जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं। अंग्रेजी में इस का मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं।

amitabhbachchan (1)

शूटिंग का सेट हो या इंटरनेट मीडिया की दुनिया, हिंदी सिनेमा के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की सक्रियता और ऊर्जा कहीं भी युवा कलाकारों से कम नहीं दिखती है। वह एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए नियमित तौर पर ब्लॉग भी लिखते हैं। हालांकि, कई बार लोग उनके ब्लॉग का गलत मतलब भी निकाल लेते हैं।

इस मूवी में नजर आएंगे बिग बी

बात की अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो उसका नाम कल्कि 2898 एडी का सीक्वल है। निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी में बिग बी ने अश्वत्थामा का रोल प्ले किया है, जिसे पहले पार्ट में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा मौजूदा समय में अमिताभ अपने क्वीज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 18 की मेजबानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पिता की याद सहेजेंगे अमिताभ, अयोध्या में बनवाएंगे डॉ. हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल