Amitabh Bachchan के 'जुम्मा-चुम्मा' गाने की शूटिंग के समय हुआ था कुछ ऐसा, 20 फीट दूर जाकर गिरी थीं किमी काटकर
कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने बताया कि 'हम' फिल्म के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' की शूटिंग के दौरान किमी काटकर घायल हो गई थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे हुए कई बार कुछ ऐसा घटित होता है जो हमेशा के लिए याद रह जाता है। कई बार ये मजेदार होता है तो कई बार सीरियस मैटर भी। आज हम आपको ऐसे ही एक भुलाए न जाने वाले किस्से के बारे में बताने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभिनीत फिल्म 'हम' (Hum) के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' (Jumma Chumma De De) की शूटिंग कर रहे थे। दशकों बाद, भी गाना बॉलीवुड के क्लासिक सॉन्ग्स में गिना जाता है जिसे चिन्नी प्रकाश (Chinni Prakash) ने कोरियोग्राफ किया था।
शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं किमी
कोरियोग्राफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डांस सिखाने में हुई मुश्किल को याद किया और बताया कि कैसे एक दृश्य के दौरान किमी काटकर घायल हो गईं थीं।
ईटाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में, चिन्नी प्रकाश ने मुंबई के मुकेश मिल्स में 15 दिनों तक चले उस शूट को याद किया और प्रोडक्शन के पैमाने, अमिताभ बच्चन के दृढ़ संकल्प और गाने की शूटिंग में आए जोखिमों के बारे में बात की।
-1789402468993.webp)
मेकर्स को झेलनी पड़ी चुनौती
'जुम्मा चुम्मा दे दे' के सबसे यादगार दृश्यों में से एक में अमिताभ बच्चन किमी काटकर (Kimmi Katkar) की स्कर्ट खींचते हैं और फिर उन पर पानी छिड़कते हैं। स्क्रीन पर जो पल बेहद मस्ती मजाक वाला दिख रहा था, वह शूटिंग के दौरान एक गंभीर चुनौती बन गया था।
चिन्नी प्रकाश ने खुलासा किया कि पानी की बौछार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण बहुत अधिक शक्तिशाली था।
क्या है पूरा मामला?
चिन्नी ने कहा, 'वो असल नोजल नहीं थी। वो तो फायर इंजन की नोजल थी। मुझे ये भी नहीं पता था कि इससे इतना दबाव बनेगा क्योंकि 15-20 लड़के, अमित जी और सारे जूनियर आर्टिस्ट उसे पकड़े हुए थे। दूसरी तरफ सिर्फ किमी थी। जब हमने पहली बार ये सीन किया, तो वो सचमुच उस टेबल से 20 फीट नीचे गिर गई। उसे चोट लगी। वो रोने लगी। शूटिंग रोकनी पड़ी। लेकिन उस लड़की ने हार नहीं मानी। वो उस ताकत से लड़ती रही।'
'जुम्मा चुम्मा दे दे' आखिरकार अमिताभ बच्चन से जुड़े सबसे यादगार गानों में से एक बन गया। इसे साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हम में इस्तेमाल किया गया था।
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी को मनाने के लिए Amitabh Bachchan ने ट्रक भरकर भेजे थे फूल, एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी थी बिग बी की फिल्म
यह भी पढ़ें- 'अमिताभ-रेखा की फिल्म फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखूंगा...', पृथ्वीराज सुकुमारन ने रखी अपनी बात
