नीले रंग की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहन सड़क पर निकलीं जाह्नवी कपूर, ट्रोल्स ने कहा, 'उर्फी जावेद का सस्ता वर्जन'
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुई है। इस फिल्म से उनका लुक पहले ही सामने आ चुका था। वहीं हाल ही में गुड लक जेरी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Bold Video : बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा ही जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी ने अपने करियर में न जानें कितनी सुपरहिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी की तरह ही उनकी दोनों बेटियां भी एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। जहां जाह्नवी अबतक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं खुशी कपूर जल्द ही फिल्म 'आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वहीं जाह्नवी को उनके लुक और ड्रेसिंग के लिए भी जाना जाता हैं। कई बार जाह्नवी अपने बोल्ड लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। वहीं अब एक बार फिर से जाह्नवी अपने हॉट लुक से फैंस को हैरान कर रही हैं। जाह्नवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर का ब्रालैट लुक वायरल
जाह्नवी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी नीले रंग के ट्रांसपेरेंट ब्रालैट लुक जंपसूट में दिखाई दे रही हैं। उनका ये ब्रालैट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में बना हुआ है। इस ड्रेस में खास बात ये है कि ये ऑफ शोल्डर होने के साथ ही ट्यूब टॉप का लुक भी दे रहा है। इस ड्रसे में जाह्नवी कपूर बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस एक बार फिर से फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने चश्मा लगाया है और उनके बाल ओपन है। जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
उर्फी जावेद का सस्ता वर्जन
जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर कमेंट कर जहां कई सारे फैंस उन्हें हॉट, ब्यूटीफुल, बौल्ड और गॉर्जियस बता रहे हैं। तो कई उन्हें ट्रोल करते हुए उर्फी से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उर्फी जावेद का सस्ता वर्जन।' वहीं एक लिखता है, 'एक्टिंग नहीं आती, नेपोटिज्म की वजह से इंडस्ट्री में हैं।' एक लिखता है, 'श्रीदेवी जिंदा होतीं तो क्या कहतीं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।