विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South Cinema: यश से लेकर ऋषभ शेट्टी तक, वो कन्नड़ स्टार्स जिन्होंने तोड़ा लैंग्वेज बैरियर

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 30 Jan 2023 06:36 PM (IST)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कन्नड़ सिनेमा को 2019 से पहले हिंदी ऑडियंस नहीं जानती थी लेकिन केजीएफ और आरआरआर जैसी ...और पढ़ें

South Cinema: From Yash to Rishabh Shetty, Kannada stars who broke the language barrier, via social media
South Cinema: From Yash to Rishabh Shetty, Kannada stars who broke the language barrier, via social media

नई दिल्ली, जेएनएन। South Cinema: आरआरआर, कांतारा, केजीएफ: चैप्टर 2, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बदौलत साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने लैंग्वेज बैरियर को तोड़ दिया है। अब ये फिल्में सिर्फ साउथ की ऑडियंस के लिए न होकर हिंदी और विदेशी दर्शकों का भी मनोरंजन कर रही हैं। हम करीब से देखें तो यश, ऋषभ शेट्टी और रक्षित शेट्टी जैसे कन्नड़ सितारों ने केजीएफ, कंतारा और 777 चार्ली जैसी फिल्में देकर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

2019 से पहले सेंडलवुड सिनेमा की साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कोई पहचान नहीं थी। साउथ सिनेमा के नाम पर लोग सिर्फ टॉलीवुड और कॉलीवुड का ही नाम जानते थे, पर आज स्थिति बदल गई है। अब लोगों में कन्नड़ फिल्मों के लिए भी एक अलग दीवानगी है।

यश

यश कन्नड़ फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार माने जाते हैं। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर:2 से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले यश को आज के समय में हर व्यक्ति जानता है। भारत में अपनी फिल्मों से रॉकी भाई को पहचान दिलाने वाले यश ने भाषा के बैरियर को तोड़कर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। यश के यहां तक पहुंचने का सफर भी आसान नहीं था। उन्होंने 100 रुपए लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी, और आज उनकी पहचान करोड़ों लोगों के दिलों में बसती है।

रक्षित शेट्टी

रक्षित शेट्टी ने फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी लाइफ का टर्निंग पाइंट साबित हुई फिल्म '777 चार्ली'। इस फिल्म में एक कुत्ते के साथ एक्टिंग करना रक्षित के लिए आसान काम नहीं था, पर उन्होंने इस फिल्म में कुत्ते के साथ बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी, अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन और इमोशंस से ये बता दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक डॉग एक इंसान की लाइफ को बदल देता है। रिलीज के बाद इस फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिला, और रक्षित ने सैंडलवुड सिनेमा को ये बता दिया कि एक्टिंग में वो किसी से कम नहीं हैं।

ऋषभ शेट्टी

अगर आपने फिल्म कांतारा देखी है तो ऋषभ शेट्टी को आप जानते हैं। इस फिल्म से ऑडियंस में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म से कन्नड़ के अलावा हिंदी ऑडियंस में भी अलग पहचान बनाई है। ऋषभ अपने डेडिकेशन और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। जो उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन और फिल्म में एक्टिंग कर साबित कर दिया। 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा ने ये भी साबित कर दिया कि अगर कंटेंट अच्छा हो तो ऑडियंस भाषा की बाध्यता नहीं देखती। इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। जिसके बाद इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया था।

किच्चा सुदीप

किच्चा सुदीप कन्नड़ सिनेमा का जाना माना नाम हैं, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने फिल्म 'विक्रांत रोणा' बनाकर हिंदी ऑडियंस में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। अब किच्चा सुदीप को हर मूवी लवर जानता है। बता दें कि रिलीज के समय विक्रांत रोणा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

अब फिल्म लवर्स और स्टार्स के लिए लैंग्वेज बैरियर नहीं रह गया है। पैन इंडिया फिल्मों के जरिए हर स्टार अपनी फिल्मों को दर्शकों तक आसानी से पहुंचा रहा है। साथ ही दर्शक भी अब बॉलीवुड के अलावा अन्य फिल्में देखने में रूचि रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Movies Release in February 2023: शहजादा से सेल्फी तक, फरवरी में थिएटर में चलेगा इन फिल्मों का जादू

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना संग बहसबाजी के बीच निमृत को पड़ा एंग्जाइटी अटैक, कंट्रोल से हुईं बाहर, देखें वीडियो