Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Charlbi Dean Dies: 32 साल की एक्ट्रेस चार्लबी डीन का निधन, ट्राएंगल ऑफ सैडनेस से मिली थी खास पहचान

    सोमवार को चार्लबी डीन ने महज 32 वर्ष की उम्र में यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके अचानक हुए निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। चार्लबी डीन के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Wed, 31 Aug 2022 08:40 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Charlbi Dean Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। South African Actress Charlbi Dean Passes Away At The Age Of 32: मनोरंजन जगत से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। दक्षिण अफ्रीका की जानी-मानी एक्ट्रेस और माॅडल चार्लबी डीन का निधन हो गया है। सोमवार को चार्लबी डीन ने महज 32 वर्ष की उम्र में न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके अचानक हुए निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। चार्लबी डीन के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म से की थी शुरुआत

    चार्लबी डीन को फिल्म 'ट्राएंगल ऑफ सैडनेस' से बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने सह-अभिनीत भूमिका निभाई थी, जिसे पिछले साल मई में कान फिल्म समारोह में पाल्मे डीश्की की ओर से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनकी कई हिट फिल्मों में ब्लड इन द वॉटर, डोन्ट स्लीप, एन इंटरव्यू विद गॉड और पोर्थोल शामिल हैं। उनकी पहली फिल्म स्पड थी, जो साल 2010 में आई थी। इसमें उनके साथ जाॅन क्लीज और गायक और अभिनेता ट्रॉय सिवन ने भी अभिनय किया था।

    14 साल की उम्र में शुरू कर दी थी मॉडलिंग

    चार्लबी डीन ने महज 14 साल की उम्र में माॅडलिंग शुरू कर दिया था। उन्होंने 2013 में अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘उनका नाम वॉकिंगए टॉकिंग टूथपिक रखा गया था। वहीं वो स्कूल के दिनों में इतनी पतली थीं कि उन्हें पतले होने से नफरत थी।' उन्होंने इंटरनेशनल Guess लेबल के लिए काम करना शुरू किया और बाद में वोग के कवर पर और गुच्ची, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन और राल्फ लॉरेन की शूटिंग में नजर आईं। आपको बता दें कि चार्लबी डीन साल 2008 में एक बड़ी कार दुर्घटना से भी बचीं थीं। हलांकि इस दुर्घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें भी आईं थीं।