विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धुरंधर अच्छी फिल्म है लेकिन...',Ranveer Singh की फिल्म को लेकर क्या बोल गए सूरज बड़जात्या?

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां उन्होंने एक्शन फिल्मों के बीच अपनी रोमांटिक फिल्म बनाने पर बात की।

धुरंधर को लेकर क्या बोले सूरज बड़जात्या

धुरंधर को लेकर क्या बोले सूरज बड़जात्या

HighLights

  1. सूरज बड़जात्या ने 'ये प्रेम मोल लिया' पर बात की

  2. आयुष्मान खुराना ने सलमान को पसंदीदा प्रेम बताया

  3. फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ। इसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा इसमें अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

बुधवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था जिसमें फिल्म की कास्ट और क्रू के सभी लोग मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, जब बड़जात्या से पूछा गया कि बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'पुष्पा' जैसी एक्शन फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन करने के बीच उन्होंने 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी फिल्म क्यों बनाई, तो उन्होंने इसका बड़ी ही सादगी के साथ जवाब दिया।

सूरज बड़जात्या ने दिया मजेदार जवाब

सूरज बड़जात्या ने कहा,'हम अपनी थाली में अलग-अलग तरह के व्यंजन चाहते हैं। 'धुरंधर' एक बेहतरीन फिल्म है। लेकिन जैसे हम सुबह भजन सुनते हैं, दोपहर में सोना चाहते हैं और शाम को कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता करना चाहते हैं, ठीक उसी तरह अगर 'धुरंधर' जैसी फिल्में हैं, तो हमें इसकी ('ये प्रेम मोल लिया') भी जरूरत है।'

Ayush (1)

उन्होंने आगे मजाक में कहा,'मुझे बस यही आता है, तो मैं क्या करूं?' बता दें कि बड़जात्या रोमांटिक ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, और उनकी फिल्में हमेशा परिवार के साथ देखने लायक होती हैं।

आयुष्मान के लिए कौन है उनका पसंदीदा प्रेम

जब आयुष्मान से पूछा गया कि बड़जात्या की सभी फिल्मों में उनका पसंदीदा प्रेम कौन है, तो अभिनेता ने सलमान खान का नाम लिया और कहा,'सलमान भाई से बेहतर प्रेम कोई हो ही नहीं सकता। उनका लॉन्च ही प्रेम से हुआ है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म प्रेम और पूर्वा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन शादी के बाद, पूर्वा अपनी जिम्मेदारियों के कारण अपना घर नहीं छोड़ सकती। इसलिए, प्रेम फैसला करता है कि शादी के बाद वह और उसका परिवार पूर्वा के घर जाकर रहने लगेंगे। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' से है आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का कनेक्शन? 37 साल बाद दिखेगी ये खास झलक

यह भी पढ़ें- क्या फिर चलेगा 'प्रेम' का जादू? 20 कलाकारों के बीच रिलीज होगा आयुष्मान-शरवरी की Ye Prem Mol Liya का ट्रेलर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।