विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' से है आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का कनेक्शन? 37 साल बाद दिखेगी ये खास झलक

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:26 PM (IST)

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' की गणेश मूर्ति फिर से दिखाई देगी।

ये प्रेम मोल लिया का क्या है मैंने प्यार किया कनेक्शन

ये प्रेम मोल लिया का क्या है मैंने प्यार किया कनेक्शन

HighLights

  1. 'मैंने प्यार किया' के 37 साल बाद आ रही 'ये प्रेम मोल लिया'

  2. सूरज बड़जात्या की फिल्मों में परंपराओं का खास महत्व

  3. आयुष्मान -शरवरी की फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyaar Kiya) को 37 साल हो गए हैं। इस फिल्म से सूरज बड़जात्या ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी।

'मैंने प्यार किया' के जरिए सूरज बड़जात्या ने दर्शकों को रोमांस, परिवार और परंपरा की अपनी दुनिया से रूबरू कराया था। अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में अपनी पहली फिल्म से जुड़ी एक खास चीज लेकर आ रहे हैं।

फिर नजर आएगी गणेश मूर्ति

खबरों के मुताबिक, ‘मैंने प्यार किया’ में दिखाई गई गणपति की मूर्ति अब उनकी नई फिल्म में भी नजर आएगी। सूरज बड़जात्या के लिए यह उनकी पहली फिल्म की यादों को फिर से ताजा करने जैसा है। सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यह हिंदी सिनेमा की यादगार प्रेम कहानियों में से एक है।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.49.04 AM

अलग-अलग समय पर बनी थीं दोनों फिल्में

अब 37 साल बाद सूरज बड़जात्या अपनी नई पारिवारिक फिल्म में उसी फिल्म से जुड़ी एक खास चीज दिखाने जा रहे हैं। ‘मैंने प्यार किया’ देखने वाले दर्शकों के लिए यह काफी खास होगा। दोनों फिल्में अलग-अलग समय में बनी हैं, लेकिन गणपति की यह मूर्ति उन्हें एक-दूसरे से जोड़ती है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में हमेशा परिवार, पूजा-पाठ और पुरानी परंपराओं को खास जगह दी जाती है। यह मूर्ति भी उनकी फिल्मों से जुड़ी इसी सोच को दिखाती है। सच ही है, कुछ चीजें और कुछ परंपराएं हमेशा संभालकर रखनी चाहिए।

यह बरजात्या के सिनेमा में निरंतरता को भी दर्शाता है, जहां परंपराएं, रीति-रिवाज और जाने-पहचाने पारिवारिक तौर-तरीके हमेशा से ही कहानी कहने का हिस्सा रहे हैं। सच तो यह है कि कुछ मूल्य और कुछ चीजें हमेशा संजोकर रखने लायक होती हैं।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 11.49.05 AM

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

आयुष्मान खुराना और शरवरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से सूरज बड़जात्या एक बार फिर दर्शकों के लिए पारिवारिक कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अनूपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे और कई दूसरे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- क्या फिर चलेगा 'प्रेम' का जादू? 20 कलाकारों के बीच रिलीज होगा आयुष्मान-शरवरी की Ye Prem Mol Liya का ट्रेलर

यह भी पढ़ें- भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक! सिनेमाई कैनवास पर कैसे उतरता रहा है छठ? 'ये प्रेम मोल लिया' से जगी नई उम्मीदें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।