'नया फोन, नई EMI...' iPhone 18 खरीदने के लिए लाइन में लगे लोगों पर Sonu Sood ने कसा तंज
iPhone 18 की खरीदारी शुरू होने और लोगों का क्रेज देख सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक पोस्ट के जरिए तंज कसा है।

सोनू सूद ने आईफोन 18 बायर्स को लेकर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईफोन 18 (iPhone 18) की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। नई सीरीज को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज है कि आईफोन स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली।
अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक पोस्ट के जरिए आईफोन 18 खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाने वाले लोगों को लेकर रिएक्शन दिया है।
सोनू सूद ने आईफोन बायर्स पर कसा तंज
सोनू सूद ने एक्स हैंडल पर आईफोन स्टोर के बाहर लाइन में लगे लोगों की फोटो शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें अपग्रेडेड फोन नहीं, बल्कि बेहतर समाज को अपग्रेड करने के बारे में सोचना चाहिए। एक्टर ने लिखा-
नया फोन, नई EMI… पर पुराने बिल वैसे ही।शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय कुछ बदलाव लाने के लिए आगे आएं। असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है।
New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी आईफोन 18 का क्रेज
आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी आईफोन 18 का खुमार छाया हुआ है। भारत में जैसे ही आईफोन 18 की बिक्री शुरू हुई, कई सेलेब्स ने बिना देरी किए इसे खरीदा और फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं।
इन सेलेब्स में रितेश देशमुख, विक्की कौशल, जेनेलिया देशमुख, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों जैसे सेलेब्स शामिल हैं।
सोनू सूद का वर्क फ्रंट
सोनू सूद को आखिरी बार हाई ओक्टेन एक्शन थ्रिलर फतेह फिल्म में देखा गया था। यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। फिल्मों के अलावा अभिनेता सोशल वर्क में भी एक्टिव रहते हैं। कोविड-19 के बाद से ही एक्टर मसीहा बनकर लोगों की मदद करते हैं।
