विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल से रिहा होने के बाद Rajpal Yadav को आई मददगारों की याद, तेज प्रताप के लिए कही ये बात

Published: Wed, 25 Mar 2026 09:40 PM (GMT+05:30)

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने एक वीडियो जारी कर अपने मददगारों ...और पढ़ें

जेल से रिहा होने के बाद Rajpal Yadav को आई मददगारों की याद

जेल से रिहा होने के बाद Rajpal Yadav को आई मददगारों की याद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हाल ही में अपनी जिंदगी का सबसे कठिन समय जिया। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सजा काटने के बाद, अब वे बाहर आ चुके हैं।

जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद राजपाल ने एक वीडियो जारी कर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी आर्थिक तंगी के समय हाथ थामा था।

संकट में मिला दिग्गजों का साथ

जब राजपाल ने कोर्ट में सरेंडर किया था, तब उनके पास कर्ज चुकाने के लिए राशि नहीं थी। ऐसे समय में सोनू सूद जैसे कलाकारों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे से भी मदद के हाथ बढ़े। राजपाल ने विशेष रूप से राव इंद्रजीत यादव और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का आभार व्यक्त किया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rao Inderjeet Singh (@raoinderyadav)

बता दें कि राजपाल यादव की मदद के लिए 'जेम ट्यून्स' के फाउंडर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव ने बड़ी भूमिका निभाई।

राव इंद्रजीत यादव ने 'जेम ट्यून्स' परिवार की ओर से 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजपाल के बैंक अकाउंट डिटेल्स साझा कर लोगों से भी मदद की अपील की थी।

वहीं, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

राजपाल का भावुक संदेश

वीडियो मैसेज में राजपाल ने कहा कि मैं इंद्रजीत भाई और तेज प्रताप यादव जी का दिल से आभारी हूं। राजपाल ने तेज प्रताप को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें- जब पुल पर असली भूत देखकर Rajpal Yadav की हालत हुई खराब, बोले- 'हम सब चीख कर भागने लगे थे'

यह भी पढ़ें- दोबारा जेल नहीं जाएंगे Rajpal Yadav! कोर्ट से अभिनेता को मिली बड़ी राहत