Sonu Sood ने क्यों रिजेक्ट की थी सलमान खान की Dabangg 2? 'दबंग' की स्क्रिप्ट में भी करवाया था बदलाव
Sonu Sood ने सलमान खान की 'दबंग ' में यादगार विलेन का किरदार निभाया था लेकिन वे इसके सीक्वल में ...और पढ़ें
-1774627231608_m.webp)
सोनू सूद ने क्यों की थी 'दबंग 2' रिजेक्ट?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू सूद (Sonu Sood) को आज भले ही असल जिंदगी उनके मददगार रवैये के लिए जाना जाता हो, लेकिन परदे पर उन्होंने हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे यादगार विलेन के रोल निभाए हैं। जिनमें से एक रोल है 'दबंग' का छेदी सिंह, लेकिन मजे की बात यह है कि एक्टर ने यह रोल लगभग मना ही कर दिया था।
'दबंग' में करवाया था बदलाव
हाल ही में सोनू ने बताया कि उन्होंने शुरू में इस फिल्म को मना कर दिया था, क्योंकि वह इस किरदार से पूरी तरह जुड़ नहीं पा रहे थे। फिर डायरेक्टर अभिनव कश्यप के साथ कई बार बातचीत करने के बाद ही चीजें बदलने लगीं। सोनू ने बताया कि उन्होंने फिल्ममेकर के साथ मिलकर इस रोल को नया रूप देने पर काम किया, ताकि यह और भी ज्यादा दिलचस्प और मजेदार बन सके।
यह भी पढ़ें- 'दिल जीत लिया...' Sonu Sood ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल
सोनू ने बताया, 'मैंने शुरू में 'दबंग' (Dabangg) को मना कर दिया था, क्योंकि मुझे यह किरदार ठीक से समझ नहीं आया था। फिर मैं डायरेक्टर के साथ बैठा और मैंने कुछ बदलाव सुझाए। हम साथ बैठे और हमने उस किरदार में काफी बदलाव किए; हमने उसमें थोड़ा ह्यूमर भी डाला, और इसी तरह वह किरदार मजेदार बन गया'।
सोनू ने 'दबंग 2' को क्यों किया मना?
भले ही सोनू ने 'दबंग' में काम किया, लेकिन उन्होंने इसके सीक्वल, 'दबंग 2' से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा। एक्टर ने बताया कि सलमान खान और अरबाज खान के कहने के बावजूद, वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पूरी तरह से समझ नहीं पाए और न ही उससे जुड़ पाए।
उन्होंने बताया, 'दबंग 2' के लिए, सलमान और अरबाज चाहते थे कि मैं इस फिल्म में काम करूं। जब मैंने पहली बार इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे वह ठीक से समझ नहीं आई... मुझे लगा कि मुझे अपनी बात साफ-साफ कह देनी चाहिए और जो मुझे महसूस हो रहा है, वही बताना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मुझे यह रोल समझ नहीं आ रहा है… मुझे पता था कि मैं इसमें ज्यादा कुछ सुधार नहीं कर पाऊंगा, इसलिए मैंने मना कर दिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं'।
फिल्म ‘दबंग 2’ में विलेन का रोल आखिरकार प्रकाश राज ने निभाया था। दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। कॉमेडी एक्शन (Comedy Action) में सलमान खान, अरबाज खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने काम किया था।
