Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सोनू सूद कांग्रेस की तरफ से लड़ रहे हैं 2022 का चुनाव? देखिये क्या है अभिनेता का जवाब...

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Wed, 25 Aug 2021 07:19 AM (IST)

    सोनू सूद के इस नेक काम को उनका पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जाने लगा। कई लोगों ने कहा कि सोनू सूद पॉलिटिक्स में उतरना चाहते हैं इसलिए वो ये सब कर रहे हैं। ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोनू सूद की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान कई जरूरतमंद लोगों की मदद की। जिसके बाद से ही अभिनेता की फैनफॉलोइंग में इजाफा हो गया। सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बन गए। जिसके बाद से हर कोई व्यक्ति सोनू सूद को भगवान की तरह पूजने लगा। हालांकि इस बीच सोनू सूद के इस नेक काम को उनका पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जाने लगा। कई लोगों ने कहा कि सोनू सूद पॉलिटिक्स में उतरना चाहते हैं इसलिए वो ये सब कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने इन बातों को क्लियर कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल कई बार ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसमें बताया जाता है कि सोनू सूद चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सोनू सूद इन खबरों पर कई बार प्रतिक्रिया दे चुके हैं। लेकिन अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठाया गया। एक यूजर ने बताया कि सोनू सूद 2022 में महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन सोनू सूद ने अब इस सवाल का जवाब दिया है।

    एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि, 'महाराष्ट्र कांग्रेस मेयर 2022 चुनावों के लिए सोनू सूद को अपना कैंडिडेट बनाने के बारे में सोच रही है।' सोनू सूद ने देर ना करते हुए इस सवाल का जवाब दिया। सोनू सूद ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सच नहीं है। मैं कॉमन मैन के रूप में रहकर ही खुश हूं।'

    बता दें कि हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद से 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। जिसके जवाब में भी सोनू सूद ने मजेदार अंदाज में कहा कि, 'बस 1 करोड़? थोड़ा ज्यादा ही मांग लेते।' गौरतलब है कि सोनू सूद के पास इस तरहसे हर रोज कोई ना कोई डिमांड आती ही रहती है। लेकिन अभिनेता भी इसे हैंडल करना अच्छे से जानते हैं। बात करें सोनू सूद के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में अभिनेता एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। 'साथ क्या निभाओगे' म्यूजिक वीडियो 90 के दशक के वीडियो को रीक्रिएट कर बनाया गया है। जिसमें सोनू के साथ अभइनेत्री निधि अग्रवाल नजर आई थीं।