Sonu Sood Birthday: बरसात में सोनू सूद ने फैंस संग मनाया जन्मदिन, एक्टर पर हुई फूलों की बारिश, देखिए वीडियो
Sonu Sood Birthday 30 जुलाई 2023 को हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद पूरे 50 साल के हो गये। इस खास मोमेंट को अभिनेता ने अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट किया। वह भारी बारिश में अपने फैंस के साथ मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिये जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood Birthday: अभिनेता सोनू सूद को हिंदी सिनेमा में सिर्फ अपने उम्दा अभिनय के लिए नहीं, बल्कि नेक काम के लिए भी सराहा जाता है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान जिस तरह सोनू सूद ने मुश्किल में फंसे लोगों की मदद की थी, तब से वह उनके मसीहा बन गये हैं। आज यानी 30 जुलाई 2023 को सोनू का जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस ने उन पर फूलों की बारिश की।
बारिश में सोनू सूद ने फैंस के साथ मनाया बर्थडे
सोनू सूद ने मुंबई में अपने चाहने वालों और पैपराजी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने केक भी काटा। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो भी सामने आया है। सोनू अपनी ओपन रूफ वाली कार में खड़े होकर फैंस के साथ बर्थडे मनाते हुए देखे जा सकते हैं। भारी बारिश में इंतजार कर रहे फैंस को सोनू सूद ने प्यार से अभिवादन दिया और फिर केक काटा। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजा।
यही नहीं, फैंस ने बर्थडे ब्वॉय सोनू सूद पर फूलों की बारिश भी की। बाद में सोनू अपनी कार से उतरे और भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वह सभी के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए दिखाई दिये। लोगों ने उन्हें तोहफा भी दिया। ये प्यारा वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें 'रियल हीरो' कहकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
लोगों ने सोनू सूद को कहा असली हीरो
एक यूजर ने लिखा, 'रियल हीरो।' एक ने लिखा, 'वह मूवीज में एक बुरे विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन असल में उन्होंने लोगों की मदद की है।' एक यूजर ने उन्हें 'लीजेंड' बुलाया। एक ने कमेंट किया, 'ये है असली हीरो। गरीबों का मसीहा।' सोनू को कई लोगों ने बर्थडे विश भी किया है।
सोनू सूद का करियर
सोनू सूद को इंडस्ट्री में पहला ब्रेक तमिल फिल्म Kallazhagar से मिला था। इसके बाद वह कई साउथ फिल्मों में दिखाई दिये। साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में 'शहीद ए आजम' से डेब्यू किया था। मूवी में उनका भगत सिंह का रोल काफी पसंद किया गया था। वह अब तक 'दबंग', 'रमइया वस्तावइया', 'आर... राजकुमार' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चला चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।