विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonu Nigam Video: इवेंट में हुई धक्का-मुक्की के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सोनू निगम, बोले- अब सब ठीक है

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 21 Feb 2023 02:47 PM (IST)

सिंगर सोनू निगम के साथ सोमवार की शाम एक इवेंट में धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया। वहीं मंगलवार सुबह ...और पढ़ें

Sonu Nigam Video, Sonu Nigam Spotted Airport, sonu nigam spotted after attacked, sonu nigam shares health updates, sonu nigam Video
Sonu Nigam Video, Sonu Nigam Spotted Airport, sonu nigam spotted after attacked, sonu nigam shares health updates, sonu nigam Video

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonu Nigam Video: सोमवार की शाम सिंगर सोनू निगम के साथ एक इवेंट में धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया। इस पूरे मामले में सोनू ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज भी कराई। वहीं अब मंगलवार सुबह सिंगर का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमे वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनके पापा अगम कुमार निगम के साथ नजर आए।

शहर से बाहर रवाना हुए सोनू निगम

देर रात घटना के बाद सोनू निगम मंगलवार सुबह मीडिया के सामने आए। इस मौके पर पैपराजी  ने सोनू निगम से उनके हेल्थ को लेकर सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- अब सब ठीक है। सोनू स्माइल देते हुए नजर आए। बीती रात हुई घटना की शिकायत दर्ज करने के बाद सोनू निगम ने रिपोर्ट्स से कहा था- कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था, तभी एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया। वहां हरि और रब्बानी मुझे बचाने आए तो उसने उन्हें भी धक्का दे दिया और मैं सीढ़ियों पर गिर गया।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सेल्फी की खातिर हुआ था विवाद

इस पूरी घटना का खुद सिंगर ने खुलासा किया था उन्होंने मीडिया में बताया था कि- जैसे ही उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस बंद की और स्टेज से नीचे उतर रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास आए और सेल्फी की डिमांड करने लगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद सोनू निगम और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया गया।

सोनू ने कहा कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई है ताकि इस घटना से अवेयरनेस फैले। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ आना चाहिए कि अपने फेवरेट स्टार के साथ जबरन फोटो लेने की कोशिश के क्या नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn की बेटी नीसा टूटी-फूटी हिंदी बोलने पर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- बस पार्टी करना आता है...

यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: जान्हवी और बोनी कपूर ने श्रीदेवी की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- 'आज भी आपको हर जगह...'