Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonnalli Seygall ने शादी के बाद मेहंदी से जुड़ी तस्वीरें कीं शेयर, पति आशीष के साथ जमकर कर रहीं डांस

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 09:50 PM (IST)

    Sonnalli Seygall Mehendi Pics सोनाली सहगल को दोस्तों और परिवार के लोगों ने कंधे पर उठा रखा हैं। इसके पीछे आशीष को भी उठा लिया जाता है। दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह कुर्सी पर बैठकर मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Sonnalli Seygall Mehendi Pics, Sonnalli Seygall news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonnalli Seygall Mehendi Pics: प्यार का पंचनामा से फेमस हुई एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने 7 जून को आशीष से शादी कर ली थी। उन्होंने गुरुद्वारा में शादी की थी। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं और पति के साथ डांस करती हुई भी दिखाई दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाली सहगल ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें कब शेयर की है? 

    अभिनेत्री सोनाली सहगल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने होटल उद्योगपति आशीष सजनानी से 7 जून को शादी की है। प्यार का पंचनामा की एक्ट्रेस को इसमें डांस करते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

     

    सोनाली सहगल मेहंदी सेरेमनी में किस लुक में है?

    सोनाली सहगल ने मेहंदी सेरेमनी में पीले रंग का कुर्ता पहन रखा है। वह काफी सिंपल लग रही हैं। इसके अलावा उन्होंने लाल कलर की पलाजो पैंट पहन रखी है। उन्होंने मांग टीका और शीशफूल लगा रखा है। वहीं, आशीष ने लाल कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहन रखा है। पहली तस्वीर में, सोनाली मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।एक तस्वीर में दोनों को साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों वेन्यू में साथ आते नजर आ रहे हैं। सोनाली सहगल ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "मेहंदी नी मेहंदी।"

    सोनाली सहगल और आशीष ने कहां शादी की है?

    गौरतलब है कि उन्होंने शादी का फंक्शन बहुत ही खास लोगों को आमंत्रित किया था। सोनाली सहगल और आशीष ने गुरुद्वारा में शादी की है। इसके बाद उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन दिया था। इसमें राजकुमार राव, पत्रलेखा, नुसरत भरुचा, सुमोना चक्रवर्ती, राय लक्ष्मी, अनुष्का रंजन और आदित्य सील जैसे कलाकारों ने भाग लिया था।शादी के बारे में बताते हुए सोनाली सहगल ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था,

    "आशीष और मैं बहुत ही सिंपल शादी चाहते थे। यह बहुत ही खास पल था। हमारी मां भी यही चाहती थी। हमने उन्हीं के लिए किया है। हम अपने जीवन का यह नया दौर शुरू करके काफी खुश हैं।"

    सोनाली सहगल ने किस फिल्म से डेब्यू किया था?

    सोनाली सहगल ने 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। इसके बाद वह प्यार का पंचनामा 2 में भी नजर आई थी। उन्होंने जय मम्मी दी और हाईजैक में भी काम किया है। वह सोनू की टीटू की स्वीटी में भी नजर आई थी। वह जल्द नूरानी चेहरा में नजर आने वाली है।