Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने खुलेआम पति से कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस ने लगाई जमकर लताड़

    हाल ही में अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाई है। हालांकि आनंद ने शादी की सालगिरह के मौके पर कोई पोस्ट नहीं किया था लेकिन उन्होंने एनिवर्सरी के 18 दिनों के बाद कई रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किए थे।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 28 May 2021 01:05 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit - Sonam Kapoor Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाई है। इस खास पर आनंद ने अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि आनंद ने शादी की सालगिरह के मौके पर कोई पोस्ट नहीं किया था लेकिन उन्होंने एनिवर्सरी के 18 दिनों के बाद सोनम संग अपनी कई खूबसूरत और  रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किए थे। इन तस्वीरों को दोनों के फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इन तस्वीरों से भी कहीं सोनम कपूर के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। यहां देखें सोनम का कमेंट...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

    आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी की तीसरी सालगिरह 8 मई को थी। लेकिन आनंद ने उस दिन कोई पोस्ट न करके कल 18 दिनों के बाद कई सारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सोनम और आनंद काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थें। इन रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, 'हर दिन अभूतपूर्व...चूंकि सालगिरह पर पोस्ट नहीं कर पाया इसलिए अभी कर रहा हूं।'

    आनंद की इन फोटोज को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स ने खूब पंसद किया और इस पर कमेंट कर दोंनों को ढेर सारी एनिवर्सरी विशेज दी। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की नजर सोनम कपूर के कॉमेंट पर पड़ी तो उन्होंने ज्ञान देना शुरू कर दिया। आनंद के इस पोस्ट पर सोनम कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा - 'लव यू लव यू लव यू… अब बेड पर आ जाओ।' 

    वहीं दूसरी तरफ सोनम कपूर की एक फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पापा की गोद में नज़र आरही हैं। ये फोटो सोनम के बचपन की है जिसमें एक्ट्रेस बडे मज़े से पापा की गोदी में बैठी हुई हैं और खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। फोटो में सोनम और अनिल के साथ सुनीता कपूर, रिया कपूर भी नज़र आ रही हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)