Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Koffee With Karan 7: सोनम कपूर ने करण जौहर के शो में फिर उड़ाया रणबीर कपूर का मजाक, नहीं आया फैंस को रास

    Koffee With Karan 7 जल्द ही बॉलीवुड की यमी मम्मी बनने जा रहीं सोनम कपूर हाल ही में भाई अर्जुन के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं। लेकिन एक बार फिर से वह शो में रणबीर कपूर का मजाक बनाती नजर आईं।

    By Tanya AroraEdited By: Updated: Thu, 11 Aug 2022 04:31 PM (IST)
    Hero Image
    sonam kapoor mocks ranbir kapoor again in koffee with karan 7 forgot ranbir kapoor film brahmastra name. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Koffee With Karan 7: करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' सीजन 7 एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस सीजन की शुरुआत बीते महीने ही हुई है, लेकिन कई कारणों की वजह से ये शो हेडलाइंस बना रहा है। इस शो में अब तक रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सामंथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंड़ा और अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब हाल ही में सोनम कपूर और अर्जुन करण जौहर के शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे, जहां सोनम कपूर ने भाई अर्जुन कपूर की निजी जिंदगी को लेकर तो कई खुलासे किए ही, लेकिन इसी के साथ एक बार उन्होंने फिर से रणबीर कपूर पर निशाना साधा। लेकिन इस बार रणबीर के फैंस को ये बिलकुल रास नहीं आया और सोनम बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर का मजाक उड़ाते हुए सोनम कपूर ने कही ये बात

    करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सोनम और अर्जुन के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया था। जहां ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप के साथ सोनम काफी प्यारी लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने करण के कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन जब उनसे ये पूछा गया कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है? तो सोनम कपूर ने बिना समय व्यर्थ किए रणबीर कपूर का नाम ले लिया। जब करण ने इसकी वजह पूछी तो सोनम कपूर ने जवाब देते हुए कहा, 'रणबीर कपूर बेस्ट हैं, क्योंकि आजकल मैं उन्हें हर जगह देख रही हूं अयान मुखर्जी की फिल्म को प्रमोट करते हुए'। इस बात को सुनकर जब करण ने पूछा कि रणबीर कपूर की फिल्म का नाम क्या है, तो सोनम कपूर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'शिवा नंबर 1'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    सोनम कपूर की इस चीज से अर्जुन कपूर भी हुए परेशान

    सोनम कपूर ने जैसे रणबीर कपूर का मजाक उड़ाया वो फैंस को तो नहीं रास आया, लेकिन अर्जुन ने भी सोनम को कहा कि तुम बहुत मेस हो'। सोनम कपूर को रणबीर कपूर का यूं मजाक उड़ाते देखकर फैंस काफी गुस्सा हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सोनम कपूर को ये क्या हो गया है, कुछ भी बोल रही है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोनम कपूर रणबीर के नाम पर थोड़ी लाइमलाइट लेना चाहती हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'सोनम फिल्म का नाम शिवा नंबर 1 नहीं बल्कि ब्रह्मास्त्र है'। सोनम के करण जौहर के इस सीजन में आने का भी लोग कारण पूछ रहे हैं।

    सोनम कपूर पहले भी कर चुकी हैं रणबीर कपूर पर कमेंट

    ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने करण जौहर के शो में रणबीर कपूर का मजाक उड़ाया है। शुरूआती सीजन में जब सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ करण के शो पर गेस्ट बनकर आए थे तो उन दोनों ने रणबीर कपूर को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर और रणबीर कपूर सांवरिया के समय पर एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।