Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam Kapoor Baby: सोनम कपूर के मां बनने पर करण जौहर ने कहा- 'अनिल कपूर को नाना कहलाना पसंद नहीं'

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 07:36 PM (IST)

    Karan Johar on Sonam Kapoor baby says Anil Kapoor wont like being called nana 20 अगस्त को अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन रहा क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद उनके घर बधाइयों का तांता लग गया है।

    Hero Image
    Sonam Kapoor baby: Karan Johar says Anil Kapoor won't like being called nana, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री सोनम कपूर ने शनिवार को अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया। एक्ट्रेस के मां बनते ही उनके घर बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा को बेटे के आने पर विश किया। इस कड़ी में करण जौहर ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी और इसके लिए उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशलन किया। सेशन में करण ने अनिल कपूर के नाना बनने पर भी रिएक्ट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करण जौहर ने लाइव सेशन के दौरान के सोनम कपूर के मां बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कपूर खानदान को भी इस खुशी के मौके पर बधाई दी। विश करते हुए करण ने सोनम कपूर, आनंद, अनिल कपूर और सुनीता के अलावा एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी का भी जिक्र किया। फिल्ममेकर ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सोनम अब मां बन चुकी हैं। मुझे नहीं लगता कि अनिल को नाना कहलाना पसंद होगा क्योंकि वह बेहद यंग हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    बेटे के आने की खुशखबरी का खुलासा सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट जारी करते हुए किया। बच्चे के आने की खुशखबरी को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    बता दें कि सोनम कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर इस साल मार्च में शेयर की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक क्यूट पोस्ट लिख अपने घर जल्द नन्हा मेहमान आने की गुड न्यूज साझा की थी। इस पोस्ट में सोनम के साथ आनंद आहूजा भी नजर आए थे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)