Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनम कपूर और अनिल कपूर ने हर्षवर्धन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीरे

    Sonam Kapoor And Anil Kapoor Wish HarshVardhan एक्टर हर्षवर्धन कपूर आज 9 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच पापा अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

    By Aditi YadavEdited By: Updated: Wed, 09 Nov 2022 04:46 PM (IST)
    Hero Image
    Harshvardhan Kapoor Birthday, Sonam Kapoor, Anil Kapoor,

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor And Anil Kapoor Wish HarshVardhan: अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) आज 9 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर  हर्षवर्धन कपूर को परिवार और दोस्तों से ढेरों बधाइयां मिल रही है। इसी बीच पापा अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनम कपूर ने किया हैंडसम भाई को जन्मदिन विश

    सोनम ने भाई हर्ष के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरे शेयर की है और जमकर प्यार उड़ेला है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तमाम फोटोज शेयर कर लिखा हैप्पी बर्थडे मेरे हैंडसम भाई.. मेरे दिल में तुम्हारे लिए खास जगह है, इसलिए मैं तुम्हें कभी ना नहीं कह सकती..लव यू सो मच हर्ष, आने वाला साल बेहतरीन हो, तुम डिजर्व करते हो।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    पापा अनिल कपूर ने शेयर की खास तस्वीरे

    अनिल कपूर ने भी बेटे हर्षवर्धन को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है। इन तस्वीरों में हर्ष का अलग- अलग अंदाज देखा जा रहा है। इन तस्वीरों को साझा कर एक्टर ने लिखा-  जन्मदिन मुबारक हो हर्ष !! मेरे बेटे और सबसे अच्छे दोस्त !! मैं बस इतना चाहता हूं कि आपको यह पता चले कि मैं हमेशा आप पर विश्वास करूंगा .. और आपकी पसंद के जूते! मुझे तुमसे प्यार है! विश्वास और आशा को कभी नहीं खोना है।

    View this post on Instagram

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    हर्षवर्धन कपूर ने 7 साल पहले किया था डेब्यू

    आपको बता दें साल 2016 में हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म  ‘मिर्जया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर पिछले 7 सालों से इंडस्ट्री में हैं, लेकिन अभी तक अपनी खास पहचान नहीं बना पाए हैं। एक्टर से पहले उन्होंने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था।

    यह भी पढ़ें- Alia Ranbir Daughter: पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा रणबीर-आलिया की बेटी का स्वागत ! शुरू हुई तैयारियां