'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा ने बिकिनी के साथ पहना ट्रांस्पेरेंट श्रग, आर पार दिखा सब, बोल्ड तस्वीरों ने बढ़ाया तापमान
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha Bold Pics: बॉलीवुड दबंग गर्ल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा न सिर्फ अपने एक्टिंग बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनाक्षी ने अबतक कई फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ सोनाक्षी को उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही सोनाक्षी अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी की कई सुपरबोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके मालदीव वेकेशन की हैं। आइए सोनाक्षी की पिक्स पर डालें एक नजर...
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बिकिनी में कहर ढाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है। बिकिनी के ऊपर सोनाक्षी ने ट्रांस्पेरेंट श्रग पहना हुआ है। इस श्रग में एक्ट्रेस के बिकिनी को साफ देखा जा सकता है। वहीं सोनाक्षी इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी समंदर में जमकर एंजॉय कर रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट की बौछार कर रहे हैं। वहीं इस पर हॉट, बोल्ड, फायर, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं इन दिनों सोनाक्षी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ की मच अवेटेड फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जो कि बेहद ही शानदार है। टीजर में सोनाक्षी और हुमा की जोड़ी और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।