Sonakshi Sinha ने फोटो शेयर कर दी फैंस को नसीहत, कहा- ‘बोला था मास्क पहने रखो’
एक्ट्रेस सोनाक्षी अक्सर देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सोनाक्षी देश के समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही वो अपनी आगामी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं और अपने फैंस को मास्क ना लगाने का नुकसान बता रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘माय ‘बोला था मास्क पहने रखो, अब देखलो क्या हो गया।’ लुक!’ एक्ट्रेस की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनके फैंस तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ पोस्ट शेयर किया थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सभी अपनी ड्रेसेस पहनकर तैयार थे। लेकिन कहीं जाना नहीं था।’ उन्होंने इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपने फैंस से मास्क पहने की अपील की थी और एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने फैंस को मास्क ना पहन ने के नुकसान बता रही हैं।
अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा सोनाक्षी नेटफ्लिक्स की अनटाइल्ड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, इस वेब सीरीज में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज में अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।