Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने समझाया बिग पिक्चर का अर्थ, फैंस बोले- ‘दीदी वेट बढ़ गया है’

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 18 Oct 2021 07:12 AM (IST)

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर कर उन्हें मोटिवेट ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sonakshi Sinha explained meaning of Big Picture. photo source @aslisona instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर कर उन्हें मोटिवेट करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक हरे-भरे मैदान में खड़ी हुई दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फोटो में अभिनेत्री ब्लैक कलर का ओवर साइज कोट और ब्लैक सूज पहने पोज दे रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए कैप्शन लिखा, जब आप बड़ी तस्वीर देखते हैं, तब आपको एहसास होता है कि आप हर चीज की योजना में कितने छोटे हैं। सोनाक्षी के इस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एक यूजर में तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘दीदी वेट बढ़ गया है।’

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    हाल ही में उन्होंने विजयादशमी के मौके पर फैंस को एक वीडियो शेयर कर दशहरा की शुभकामनाएं दी थी। साथ ही उन्होंने एक नोट भी शेयर सत्य के मार्ग पर महत्व समझाया था। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, सत्य की सदैव विजय हो और अच्छाई की सदैव बुराई पर विजय हो। आप सभी को दशरहा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार, सहनशीलता, विश्वास और खुशी आपके जीवन को हमेशा रोशन करे।

    sona

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वोब सीरीज 'हीरा मंडी' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एक सेक्सवर्कर की भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वो मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डबल एक्स एल' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर रिलीज हुई अभिषेक दुधैया की फिल्म 'भुज द प्राइज ऑफ इंडिया' में देख गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और नोरा फतेही के साथ अहम रोल प्ले किया है।