यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha ने मुंबई में खरीदा नया घर, करोड़ों में है इसकी कीमत
Sonakshi Sinha New Apartment सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को इंडस्ट्री में पूरे 13 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने साल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha New Apartment: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को इंडस्ट्री में पूरे 13 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था।
एक्ट्रेस की पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों ने उन्हें सलमान के साथ खूब पसंद किया था, लेकिन धीरे-धीरे एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में बोल-बाला कम होता नजर आया। सोनाक्षी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाई जैसी उन्होंने सोची थी।
हालांकि इन सालों में उन्होंने शोहरत खूब हासिल की। एक्ट्रेस मुंबई जैसे शहर में एक के बाद एक प्रॉपर्टी खरीदती नजर आ रही हैं। इस साल मई में अपार्टमेंट खरीदा था। वहीं अब एक फिर एक्ट्रेस ने अपना नया घर खरीदा है।
सोनाक्षी सिन्हा का नया आशियाना
Hindustantimes की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मुंबई में समंदर किनारे शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस अपार्टमेंट को एक्ट्रेस ने बांद्रा में लिया है। उनका नया घर बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के 81 ऑरेटे में है। जो 4 हजार से भी ज्यादा स्कवायर फुट का है। ये अपार्टमेंट सी-फेसिंग है जहां से माहिम बे और बांद्रा-वर्ली सी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

यह भी पढे़ें- सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने बर्डथे पर कहा 'I Love U', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
करोड़ों में है इसकी कीमत
एक्ट्रेस के इस नए घर की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने 55 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। प्रोजेक्ट प्रमोटर्स पिरामिड डेवलपर्स और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा के बीच 29 अगस्त को पंजीकृत हुआ है। ये बांद्रा के केसी रोड बिल्डिंग की 26वीं मंजिल पर है। इसी के साथ एक्ट्रेस को चार कार पार्किंग स्पेस की जगह मिली है।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में ओटीटी वेब सीरीज दहाड़ (Dahaad) में नजर आई थी। इसमें उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- दहाड़ में Sonakshi Sinha की परफॉर्मेंस से काम्या पंजाबी नाखुश, ओटीटी डेब्यू और एक्टिंग को लेकर भी साधा निशाना
