विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonakshi Sinha संग जंगल में जिप लाइन करते वक्त हुआ ऐसा इंसिडेंट, वीडियो देख आप भी दांतों तले दबा लेंगे अंगुली

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 06 Jul 2023 11:51 AM (IST)

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा की रिलीज को 10 साल पूरे हो गये। इस फिल्म में ...और पढ़ें

Photo Credit: Sonakshi Sinha Photo Instagram Screenshot
Photo Credit: Sonakshi Sinha Photo Instagram Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha's Funniest Video Ever: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल को पर्दे पर जिया है। सोनाक्षी फैट टू फिट का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। एक्टिंग के साथ सोनाक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ अचानक एक ऐसा इंसिडेंट हो जाता है, जिसकी उन्हें भी भनक नहीं होती है।

जिप लाइन करते वक्त सोनाक्षी के साथ हुआ ऐसा हादसा!

सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त जंगल में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोनाक्षी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एडवेंचर के लिए पूरे जोश से तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक खुद को केबल के सहारे (जिप लाइन) करने के लिए पूरी तरह से तैयार होती नजर आ रही हैं। ऐसे में जैसे ही सोनाक्षी जिप लाइन के लिए खुद को पुश कर आगे बढ़ती हैं, तभी उनके बैक पर जोर से पत्थर से हिट हो जाता है। इसके बाद वह अपने बैक को हाथों से सहलाती हैं और खुद ही जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वीडियो शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा फनी कैप्शन

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस वीडियो के साथ फनी कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'ही ही ही थोड़ी सी लगी स्पाइडर गर्ल'। वीडियो में आगे दिखाई देता है जब सोनाक्षी मिडवे में पहुंच जाती हैं, तब वह स्पाइडर मैन की तरह पोज करती दिखती हैं। ऐसा वह एक नहीं, बल्कि कई बार करती हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के काफी फनी रिएक्शन आ रहे हैं।