Corona महामारी ने बिगाड़ी सोना महापात्रा की आर्थिक हालत, गायिका की खत्म हुई सारी सेविंग
बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा अपने गानों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बेबाकी से बयान देने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा ने अब खुलासा किया है कि लॉकडाउन में उनकी सारी बचत (सेविंग) खत्म हो गई हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा अपने गानों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बेबाकी से बयान देने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा ने अब खुलासा किया है कि लॉकडाउन में उनकी सारी बचत (सेविंग) खत्म हो गई हैं। गायिका का सारा पैसा उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म शट अप सोना (Shut Up Sona) में खर्च हो गया है।
इस बात की जानकारी सोना महापात्रा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोना महापात्रा खास पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। सोना महापात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी साझा की है। इस सेल्फी में वह हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी आर्थिक हालत के बारे में बताया है।
Pain is inevitable, suffering is optional..
making happy whenever I can. My film #ShutUpSona is yet travelling to places around the world & winning festivals.All my savings went into this film, just before the pandemic broke & stopped us in our tracks with no means of income. pic.twitter.com/guFE5gOnmb
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) May 24, 2021
सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दर्द अपरिहार्य है, दुख वैकल्पिक है.. जब भी मैं खुश रह सकती हूं। मेरी फिल्म शट अप सोना अभी तक दुनिया भर की जगहों की यात्रा कर रही है और फेस्टिवल्स को जीत रही है। मेरी सारी बचत इस फिल्म में चली गई, महामारी ने हमारी आय के साधनों पर अंकुश लगा दिया।' सोशल मीडिया पर सोना महापात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
SHUT UP SONA; Official selection & Nomination for Best #documentaryfilm at the @nyindianff 2022. @DeeptiCam @EspressoMedia #NewYork #wemadeamovie #love #music #travel pic.twitter.com/TQHDKzvdmV
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) May 24, 2021
गायिका के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि सोना महापात्रा की फिल्म शट अप सोना का निर्देशन दीप्ती गुप्ता ने किया है। जबकि इसकी निर्माता खुद सोना महापात्रा हैं। ऐसे में इस फिल्म को बनाने में उनकी सारी बचत खत्म हो गई है। वहीं फिल्म शट अप सोना गायिका की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म शटअप सोना को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म शट अप सोना के पोस्टर को साझा करते हुए बताया है कि यह फिल्म न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए नॉमिनेट हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।