विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ दो मुलाकात और बन गया काम, हॉरर-थ्रिलर Tumbbad 2 के लिए कैसे राजी हुईं आलिया भट्ट?

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:03 PM (GMT+05:30)

बी टाउन एक्ट्रेस आलिया भट्ट अगले साल फिल्म तुंबाड 2 में अहम किरदार मं नजर आएंगी।

तुंबाड में आलिया भट्ट (फोटो क्रेडिट- एआई/इंस्टाग्राम)

तुंबाड में आलिया भट्ट (फोटो क्रेडिट- एआई/इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. तुंबाड 2 में अहम भूमिका में आलिया

  2. सोहम शाह ने खोला बड़ा राज

  3. इस दिन रिलीज होगी तुंबाड 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 में प्रदर्शित फिल्म तुंबाड ने स्टारडम के मामले में बिना किसी बड़े चेहरे के भी सिनेमा जगत में खूब चर्चा बटोरी थी। अब फिल्म के अभिनेता और निर्माता सोहम साह इसकी सीक्वल तुंबाड 2 (Tumbbad 2) भी बना रहे हैं। आलिया भट्ट इस हॉरर थ्रिलर के पार्ट-2 में अहम किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में सोहम ने फिल्म में आलिया की कास्टिंग के प्रोसेस पर खुलकर बात की है। 

तुंबाड 2 में कैसे हुई आलिया की एंट्री?

इस बार फिल्म निर्माण के स्तर के साथ-साथ स्टारडम के मामले में भी काफी आगे दिख रही है। तुंबाड 2 में सोहम के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं। बिना किसी बड़े सितारे या बड़े प्रोडक्शन हाउस के फिल्म से आलिया जैसी अभिनेत्री का जुड़ना बड़ी बात है, लेकिन उन्हें भी अच्छे कंटेंट की पहचान है।

यह भी पढ़ें- 'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', सोहम शाह की Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार

tumbbad 2

हाल ही में सोहम ने बताया कि आलिया ने इस फिल्म के लिए सिर्फ दो मुलाकातों में हां कर दिया था। सोहम ने कहा- हमने उन्हें (आलिया) स्क्रिप्ट सुनाई और उसे पढ़कर उन्होंने तुरंत हां कह दिया। इसलिए आलिया को फिल्म में लाने की प्रक्रिया बहुत आसान थी। वह बहुत सच्ची और पेशेवर कलाकार हैं।

इसके साथ वह बहुत तेज तर्रार भी हैं। वह जितनी अच्छी कलाकार हैं, मुझे लगता है कि बिजनेस को लेकर उनकी समझ भी उतनी ही अच्छी है। जब हम उनसे मिलने गए, तो उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ बहुत जरूरी सवाल पूछे। मुझे ठीक से याद तो नहीं कि उन्होंने क्या पूछा, लेकिन उन्होंने कहानी सुना।

tumbbad 2 (1)

दो या तीन दिन में स्क्रिप्ट पढ़ी और उसके बाद हम फिर मिले। हमने आलिया भट्ट को सिर्फ दो मुलाकातों में साइन कर लिया था। अक्सर ऐसा नहीं होता। यह बहुत मुश्किल है। लेकिन वह स्क्रिप्ट की खूबी समझती हैं।

कब रिलीज होगी तुंबाड 2

बात की जाए सोहम शाह की तुंबाड 2 की रिलीज डेट के बारे में तो इसका खुलासा मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दिया गया है। जिसके आधार पर अगले साल 3 दिसंबर 2027 को तुंबाड पार्ट 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 को लेकर बढ़ा सस्पेंस! सोहम शाह को फैन से मिला रहस्यमयी तोहफा, क्या मूर्ति में छिपी है कहानी?