विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tumbbad 2 को लेकर बढ़ा सस्पेंस! सोहम शाह को फैन से मिला रहस्यमयी तोहफा, क्या मूर्ति में छिपी है कहानी?

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:46 PM (IST)

सोहम शाह को 'तुम्बाड 2' के लिए एक फैन से रहस्यमयी तोहफा मिला है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'तुम्बाड' (Tumbbad) को अपनी ओरिजिनल थिएट्रिकल रिलीज के बाद कल्ट फिल्म का दर्जा मिला। साल 2024 में री-रिलीज के समय इसके दर्शक भारी मात्रा में सिनेमाघर पहुंचे। तभी से सिनेमाघरों में इसकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

सोहम शाह ने दिया फिल्म पर अपडेट

इसके बाद से ही इसके सीक्वल 'तुम्बाड 2' के अपडेट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे। अब इस उत्सुकता के बीच सोहम शाह (Sohum Shah) ने हाल ही में अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया। बता दें कि फिल्ममेकर को 'तुम्बाड' की दुनिया से इंस्पायर्ड एक हाथ से बना गिफ्ट मिला है जोकि पार्ट 2 की कहानी को कहीं न कहीं रिवील करता है।

दरअसल, सोहम शाह को उनके एक फैन ने फिल्म में मौजूद देवी की एक खूबसूरती हाथ से बनी मूर्ति गिफ्ट की है। सोहम हमेशा से ही ‘तुम्बाड’ को अपना समर्थन देने वाले दर्शकों और फैंस के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं, ऐसे में अब एक्टर ने फैंस से मिले प्यार को उन्हें पूरे दिल से लौटने का फैसला किया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

एक्टर ने शेयर की मूर्ति की फोटो

सोहम ने सभी के लिए देवी की मूर्ति का एक खास वीडियो शेयर किया है। सोहम शाह ने यह बात कही है कि इस मूर्ति के अंदर कुछ खास छिपा हुआ है। लेकिन फैंस को इस बात का अंदाजा लगाना पड़ेगा कि अंदर आखिर है क्या ? अब इस दिलचस्प वीडियो के साथ मेकर ने रहस्य को और बढ़ा दिया है और साथ ही लोगों की एक्साइटमेंट को भी अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

वीडियो शेयर मत्स्य हुए लिखा गया है, "आपने #Tumbbad को प्यार दिया, रिटर्न गिफ्ट तो बनता है। अब बताओ, इस मूर्ति में क्या खास छुपा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ को अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतिलाल गड़ा के नेतृत्व वाला पेन स्टूडियोज भी जुड़ा है। फिल्म को आदेश प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। तुम्बाड 2 अगले साल 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- 'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', सोहम शाह की Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार

यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 की स्टार कास्ट हुई फाइनल, Priyanka Chopra या Katrina Kaif किसने मारी बाजी?