विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हस्तर' को चकमा देकर खजाना लूटेंगी Alia Bhatt! सोहम शाह के साथ Tumbbad 3 में एक्ट्रेस का लीड रोल कन्फर्म?

Published: Sat, 16 May 2026 06:04 PM (IST)

काफी दिनों से चर्चा थी कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सस्पेंस थ्रिलर तुम्बाड 2 और 3 में नजर आएंगी। अब इसको लेकर नया अपडेट आया है।

तुम्बाड 2 और 3 में आलिया भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

तुम्बाड 2 और 3 में आलिया भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पीरियड हॉरर ड्रामा तुम्बाड (Tumbbad) के सीक्वल का हिस्सा बनेंगी। पहले कहा गया कि ट्रिलॉजी की दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो होगा और अब फिर तीसरी फिल्म को वह लीड करेंगी।

अब नए रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह खबर सच है। आलिया भट्ट वाकई सोहम शाह की फिल्म का हिस्सा बन रही हैं और तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) के लिए उनका शूटिंग शेड्यूल भी तय हो गया है। 

आलिया भट्ट तुम्बाड में मचाएंगी तहलका!

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आलिया भट्ट तुम्बाड 2 में कैमियो रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म में उनका छोटा रोल एक बड़ा असर छोड़ेगी जो तुम्बाड 3 से कनेक्ट करेंगी और इस फिल्म में आलिया का कोई कैमियो नहीं होगा, क्योंकि वह बतौर लीड नजर आने वाली हैं।

आलिया भट्ट का कैमियो होगा ग्रैंड

रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट तुम्बाड 2 में अपने कैमियो के लिए 15 दिन की शूटिंग करने वाली हैं। यह एक ऐसा किरदार है जो फिल्म की पूरी कहानी के लिए बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, उनका किरदार तीसरे पार्ट में भी आगे बढ़ेगा, जो ‘तुम्बाड’ ट्रिलॉजी का फिनाले है। इस फिल्म में आलिया के साथ सोहम शाह भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। वह मई के आखिर तक अपना कैमियो शूट पूरा कर लेंगी।

यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 की स्टार कास्ट हुई फाइनल, Priyanka Chopra या Katrina Kaif किसने मारी बाजी?

Alia Bhatt

कब रिलीज होगी तुम्बाड 2?

आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही तुम्बाड 2 अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 को तय किया गया है। इसके बाद ही तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू होगी। तुम्बाड 2 की कहानी पंडुरंग के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिलहाल, आलिया या फिर मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म

आलिया भट्ट के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास स्पाई थ्रिलर अल्फा भी है जिसमें उनके साथ शरवरी हैं।

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में प्रलय लाएगा 'हस्तर,' सोहम शाह की Tumbbad 2 की रिलीज डेट पर लगी मुहर