विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Avengers: Star Wars और Tumbbad 2 से टकराएगी प्रभास की Kalki 2? रिलीज डेट पर आया अपडेट

Published: Sat, 09 May 2026 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2026 10:28 AM (IST)

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल 'कल्कि 2' की रिलीज दिसंबर 2027 में होने की संभावना है। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 AD' (Kalki 2898 AD) की अपार सफलता के बाद, निर्माता नाग अश्विन इसके पार्ट 2 पर काम कर रहे हैं। सीक्वल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब इसकी रिलीज को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

पिंकविला के अनुसार, यह फिल्म वहीं से कहानी को आगे बढ़ाएगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। यह फिल्म भविष्य की स्काई फाई यूनिवर्स की कहानी को और भी बड़े लेवल पर आगे बढ़ाएगी। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस को और भी बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के लिए इस एक्टर को मिली थी 150 करोड़ रुपये फीस, सिर्फ 10 दिन में कम्प्लीट की थी शूटिंग

कब रिलीज होगी कल्कि 2?

जानकारी के अनुसार मेकर्स इसे दिसंबर 2027 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। वहीं अगले साल अप्रैल तक शूटिंग के कई जरूरी हिस्सों पर काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं इस विंडो में कई अन्य फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। दिसंबर 2027 में एवेंजर्स: सीक्रेट वार्स (Avengers: Secret Wars), द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द हंट फॉर गोलम (The Lord of the Rings: The Hunt for Gollum) और तुम्बाड 2 ( Tumbbad 2) रिलीज होगी।

Kalki (7)

फिल्म के VFX पर भी बड़े लेवल पर काम चल रहा है। मेकर्स किसी भी चीज में कोई कमी नहीं रखना चाहते इसलिए वो पोस्ट प्रोडक्शन पर काफी समय देने वाले हैं। कल्कि 2 का स्केल पहले पार्ट से बड़ा होगा। फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत कमल हासन का यास्किन का रोल है। पहले पार्ट में लिमिटेड स्क्रीन टाइम होने के बावजूद, इस किरदार ने दर्शकों के बीच जबरदस्त जिज्ञासा पैदा की और जल्दी ही फिल्म के सबसे मजबूत चर्चा के बिंदुओं में से एक बन गया।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

इसके अलावा प्रभास भैरव के रूप में वापसी करेंगे, जबकि अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में बने रहेंगे। साई पल्लवी, जिन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह ली है, कथित तौर पर सीक्वल की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। खबरों के अनुसार, मुख्य कलाकारों से जुड़े अधिकांश सीन्स की शूटिंग अप्रैल 2027 तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद टीम विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 10 दिनों के लिए 150 करोड़, Kamal Haasan बने भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर