विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cannes के रेड कार्पेट पर छाने के लिए Alia Bhatt ने की जी-तोड़ मेहनत, वायरल हो रहा उनका फिटनेस रूटीन

Published: Fri, 15 May 2026 01:35 PM (IST)

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर शानदार दिखने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनके फिटनेस ...और पढ़ें

Alia Bhatt Cannes 2026: करण साहनी ने शेयर किया आलिया भट्ट का फिटनेस रूटीन (Image Source: Instagram)

Alia Bhatt Cannes 2026: करण साहनी ने शेयर किया आलिया भट्ट का फिटनेस रूटीन (Image Source: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 79वें Cannes Film Festival में आलिया भट्ट ने अपने दिलकश अंदाज से सबका मन मोह लिया है। रेड कार्पेट पर उनका ग्लो और शानदार फिटनेस देखकर हर कोई हैरान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस खूबसूरत लुक का राज सिर्फ महंगे डिजाइनर कपड़े नहीं हैं? इसके पीछे कड़ी मेहनत और जी-तोड़ पसीना है, जो उन्होंने कैमरे के पीछे बहाया है।

इंस्टाग्राम पर सामने आया वर्कआउट वीडियो

आलिया की इस बेमिसाल फिटनेस की झलक उनके ट्रेनर और 'द ट्राइब इंडिया' के को-फाउंडर करण साहनी ने दुनिया को दिखाई है। 14 मई को करण ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद जोश भरा वर्कआउट वीडियो शेयर किया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karan Sawhney (@karansawhney11)

इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि कान्स के मंच पर परफेक्ट दिखने के लिए आलिया ने कितनी मेहनत की है। करण ने अपने कैप्शन में लिखा कि आलिया कान्स की तैयारियों में जुटी हैं और इसे सफल बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं।

ऐसा था आलिया का वर्कआउट रूटीन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया की ट्रेनिंग का तरीका बिल्कुल अलग और एडवांस नजर आ रहा है। उनका पूरा फोकस शरीर की ताकत और संतुलन को बेहतर बनाने पर था। कान्स में स्ट्रैपलेस और डीप नेक वाले आउटफिट्स में शानदार दिखने के लिए, उन्होंने अपर-बॉडी पर खास ध्यान दिया। इसके लिए आलिया ने जिमनास्टिक रिंग्स पर लटककर हार्ड-कोर एक्सरसाइज की, जिससे उनके सीने, कंधों और ट्राइसेप्स को एक बेहतरीन शेप मिला।

alia bhatt

(Image Source: Instagram)

लोअर बॉडी को मजबूत बनाने पर भी रहा फोकस

अपने फिगर को और आकर्षक बनाने के लिए आलिया ने पैरों और शरीर के निचले हिस्से की ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो में वह भारी-भरकम डंबल के साथ डीप स्क्वाट्स करती दिख रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक भारी स्लेज के पास खड़े होकर हेवी-ड्यूटी बैंड्स की मदद से भी एक्सरसाइज की। इसी रूटीन ने उनके पैरों को मजबूती दी और वह परफेक्ट शेप दिया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

खाली समय में पजामे में भी की एक्सरसाइज

आलिया की फिटनेस का जुनून सिर्फ जिम तक सीमित नहीं था। खाली समय में भी उनकी मेहनत जारी रही। करण साहनी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए आलिया ने खुद लिखा, "पजामे में मेरा यह बैंड वर्क।" दरअसल, इवेंट्स के बीच के समय में भी अपनी मसल्स को एक्टिव रखने के लिए आलिया ने पजामे में ही बैंड पहनकर 'लैटरल वॉक' और आर्म पल्स किए। यही वजह है कि कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस और फिटनेस दोनों ही देखने लायक है।

यह भी पढ़ें- Cannes 2026: तीसरे दिन भी रेड कार्पेट पर छा गईं आलिया भट्ट, हॉलीवुड स्टार्स का भी दिखा अनोखा अंदाज

यह भी पढ़ें- Cannes 2026: आइवरी कॉर्सेट गाउन में तारा सुतारिया का तीसरा लुक वायरल, दिखी 'विंटेज फैशन' की झलक