Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इरफान खान के बेटे से यूजर ने पूछा उनका धर्म, बाबिल खान के जवाब ने जीत लिया दिल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 11 Jul 2021 06:52 AM (IST)

    दरअसल बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल खान अपने और अपने पिता के फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बाबिल अक्सर अपने पिता की यादों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

    Hero Image
    बाबिल खान की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। ना केवल करियर में बल्कि असल जिंदगी और उनके संस्कारों में भी उनके पिता की छवि झलकती है। हाल ही में बाबिल खान ने इसका एक उदाहरण भी दिया है। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल खान अपने और अपने पिता के फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बाबिल अक्सर अपने पिता की यादों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें एक यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा। लेकिन बाबिल के जवाब ने उनके फैंस का दिल जीत लिया।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Babil (@babil.i.k)

    बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा, 'भाई क्या आप मुसलमान हैं?' इसके जवाब में बाबिल ने कहा कि, 'नहीं मैं किसी धर्म को बिलॉन्ग नहीं करता। मैं बाबिल हूं।', इसके बात उन्होंने ये स्क्रीनशॉट को सेयर करते हुए लिखा, 'मैंने बाइबल, भगवत गीता और कुरान पढ़ी है। अभी गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा हूं और सभी धर्म को मानता हूं। हम एक दूसरे की कैसे सहायता कर सकते हैं और दूसरे को आगे बढ़ाने में कैसे मदद करते हैं यह सभी धर्मों का आधार है।'

    बाबिल के इस जवाब पर उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। उनके कई फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनके पिता से भी उनकी तुलना की जा रही है। क्योंकि ऐसा ही जवाब इरफान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। एक वक्त था जब इरफान ने अपने नाम के आगे से खान हटा दिया था। उन्होंने भी कहा था कि वो किसी एक धर्म के नहीं हैं।