Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Papon Hospitalised: गायक पपोन अस्पताल में भर्ती, 13 वर्ष का बेटा बना नाइट अटेंडेंट, लिखा भावुक नोट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 13 May 2023 02:42 PM (IST)

    Papon Hospitalised गायक पपोन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। हालांकि उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उनका बेटा उनक ...और पढ़ें

    Hero Image
    Papon Hospitalised: गायक पपोन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Papon Hospitalised: गायक और संगीतकार पपोन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उन्होंने जानकारी दी है कि उनका बेटा उनके लिए नाइट अटेंडेंट बना था जो कि मात्र 13 वर्ष का है। पपोन को मुंबई के अस्पताल में स्वास्थ्य कारणों से एडमिट कराया गया था। उन्होंने एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने अपने बेटे पोहोर की बात की है। वहीं, उन्होंने अस्पताल से तस्वीरें भी शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायक पपोन को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    गायक पपोन को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। तस्वीरों में पपोन को बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनका बेटा उनके बगल में कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। पपोन ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल को लोकेशन में जियो टैग किया है।

    पपोन का 13 वर्ष का बेटा बना नाइट अटेंडेंट

    तस्वीरें शेयर करते हुए गायक पपोन ने लिखा है, "हम सभी छोटी लड़ाइयां अकेले लड़ते हैं। मुझे इस प्रकार के वाकये सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अच्छा नहीं लगता लेकिन बीती रात अलग थी। पहली बार मेरा छोटा बेटा जो मात्र 13 वर्ष का है। अस्पताल में मेरे लिए नाइट अटेंडेंट बना रहा। यह मेरे लिए इमोशनल मोमेंट है। मैं इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करना चाहता था।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Select Seven Events & Entertainment (@s7select)

    "अब मुझे अच्छा महसूस हो रहा है"

    पपोन ने आगे लिखा है, "मैं उन सभी बीती बातों को याद करता हूं, जो मेरे माता-पिता ने मेरे लिए किया है। काश वे यहां होते और देखते कि उनका पोता अब उनकी ड्यूटी कर रहा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। आप लोगों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अब मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepjyoti Hazarika (@deep_living)

    पपोन ने बॉलीवुड में होम मंत्रा गाने से डेब्यू किया था

    पपोन ने बॉलीवुड में होम मंत्रा गाने से डेब्यू किया था। यह फिल्म स्ट्रिंग के लिए था। यह 2006 में आई थी। उनका दम मारो दम का गाना सुपरहिट था। उन्होंने मोह-मोह के धागे से भी नाम कमाया। 2016 में उन्होंने सुल्तान फिल्म में बुलेया गाना गाया। उन्होंने हिंदी, आसामी, बंगाली, तमिल और मराठी में गाने गाए हैं।